1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह को निर्माता रत्नाकर ने फिल्म के लिए किया साइन

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह को निर्माता रत्नाकर ने फिल्म के लिए किया साइन

 Published : Jan 24, 2021 05:44 pm IST,  Updated : Jan 24, 2021 05:44 pm IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर समर सिंह को अबतक आपने सिर्फ गाते हुए सुना होगा। लेकिन, अब आपको उनकी अदाकारी भी देखने को मिलेगी। निर्माता रत्नाकर ने सिंगर को एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है।

SAMAR-RATNAKAR - India TV Hindi
SAMAR-RATNAKAR  Image Source : INSTAGRAM/AKHILESHYADEV1095

समर सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर हैं। उनके हर गाने को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिलते हैं। आपने समर सिंह को गाते हुए तो सुना है लेकिन अब आप उन्हें एक्टिंग करते भी देखेंगे। हाल ही में मशहूर म्यूजिक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने समर सिंह के साथ एक मेगा बजट की मूवी बनाने की घोषणा की है। जी हां, निर्माता रत्नाकर कुमार समर सिंह स्टारर एक बेहतरीन भोजपुरी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए समर सिंह को साइन किया गया है। इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अवधेश मिश्रा। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का कांसेप्ट एकदम फ्रेश होगा जो भोजपुरी ऑडियंस के लिए बिल्कुल अलग होने वाला है। 

सपना चौधरी ने 'गजबन पानी' पर किया जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

इसे लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया, "हमने एक फिल्म के लिए समर सिंह को साइन किया है। समर सिंह भोजपुरी के देसी स्टार हैं, उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में हम नए साल में उनके साथ यह एकदम नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का शीर्षक अभी फाइनल नहीं हुआ है, मगर जल्द ही फिल्म के टाइटल और बाकी स्टारकास्ट के बारे में दर्शकों को जानकारी दे दी जाएगी।"

अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह की फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' का ट्रेलर हुआ रिलीज, लाखों लोगों ने देखा Video

उधर समर सिंह भी रत्नाकर कुमार के साथ फिल्म करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से मेरे बहुत से गाने रिलीज हुए हैं। अब इस बैनर तले बनने वाली फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बेहद रोमांचित हूं।"

(इनपुट/आईएएनएस) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन