1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Bhojpuri Actresses Photo Gallery (2018): देखें भोजपुरी अभिनेत्रियों की लेटेस्ट तस्वीरें और जानें उनके बारे में

Bhojpuri Actresses Photo Gallery (2018): देखें भोजपुरी अभिनेत्रियों की लेटेस्ट तस्वीरें और जानें उनके बारे में

 Published : Dec 20, 2018 08:25 pm IST,  Updated : Dec 20, 2018 08:30 pm IST

Bhojpuri Actress Photo Gallery (2018): देखें भोजपुरी अभिनेत्रियों की लेटेस्ट तस्वीरें और जानें उनके बारे में...

Top Bhojpuri Actress Names List With Latest Photo Gallery - India TV Hindi
Top Bhojpuri Actress Names List With Latest Photo Gallery

Bhojpuri Actress Photo Gallery (2018): हिंदी, तमिल, तेलुगू, बंगाली इंडस्ट्री की तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी खुद को स्थापित कर चुका है। इसकी अपनी ऑडियंस है, जो इन फिल्मों को बहुत एंजॉय करती है। भोजपुरी गाने उत्तर प्रदेश, बिहार के अलावा दूसरे राज्यों के लोग भी मस्त होकर सुनते हैं। यह इंडस्ट्री छोटी नहीं है और इसमें कई हीरो और हीरोइन काम करते हैं। देखते हैं कुछ भोजपुरी एक्ट्रेसेज की तस्वीरें और जानते हैं उनके बारे में कुछ बातें...

Rinku Ghosh
Rinku Ghosh

रिंकू घोष: रिंकू ने कई भोजपुरी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 1996 में उन्होंने मिस मुंबई का ताज जीता था। उन्हें भोजपुरी सिनेमा का ड्रीम गर्ल भी कहा जाता है।

Gunjan Pant
Gunjan Pant

गुंजन पंत: गुंजन को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग तरह के रोल करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने घाघरा चोली, कुतुब मीनार हिलेला सहित कई फिल्में की हैं।

Pakhi Hedge
Pakhi Hedge

पाखी हेगड़े- पाखी ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी सीरियलों में भी काम किया है। उन्होंने दूरदर्शन के सीरियल मैं बनूंगी मिस इंडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में शिल्पा शिंदे भी थीं।

Sapna Sapu
Sapna Sapu

सपना सपू- सपना को बी-ग्रेड भोजपुरी फिल्मों की क्वीन कहा जाता है। वह महेश भट्ट और वीना मलिक के खिलाफ बयानबाजी कर मुसीबत में फंस भी चुकी हैं।

Anjana Singh
Anjana Singh

अंजना सिंह: अंजना ने अपने करियर के शुरुआती दो साल में 25 फिल्में साइन की थी।

Madhu Sharma
Madhu Sharma

मधु शर्मा: मधु एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने दो मराठी और चार भोजपुरी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन