1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. अक्षरा सिंह का ग्लैमरस लुक देख बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम हुए फिदा, Video में कैद हुआ खूबसूरत पल

अक्षरा सिंह का ग्लैमरस लुक देख बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम हुए फिदा, Video में कैद हुआ खूबसूरत पल

 Published : Apr 25, 2023 02:54 pm IST,  Updated : Apr 25, 2023 02:54 pm IST

भोजपुरी फिल्मों की क्वीन अक्षरा सिंह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर और सिंगर भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सोनू निगम के साथ दिखाई दे रही हैं।

Akshara Singh- India TV Hindi
Akshara Singh Image Source : INSTAGRAM/SINGHAKSHARA

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के हुस्न और सिंगिंग के करोड़ों दीवाने हैं और अब इस कड़ी में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का नाम भी जुड़ चुका है। सुरीली आवाज से दुनियाभर के लोगों के दिलों में राज करने वाले बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की खूबसूरत आवाज की मलिका अक्षरा सिंह का हाथ सारेगामा कारवां डिस्को डांसर द म्यूजिकल कार्यक्रम में थाम लिया। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह और सोनू निगम का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को खुद Akshara Singh ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

सोनू निगम ने थामा अक्षरा का हाथ

वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम में अक्षरा सिंह जब स्टेज पर जाती हैं तब सोनू निगम उनका हाथ थाम कर उन्हें स्टेज पर लाते हैं। इस वीडियो को खुद अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट से शेयर किया, जिसके बाद उनके फैंस ने दोनों की खूब सराहना की। दोनों सिंगर अपनी-अपनी इंडस्ट्री के माहिर कलाकार है। ऐसे में दोनों को एक साथ आने पर उनके फैंस भी गदगद हो गए। Akshara Singh ने बतौर एक्ट्रेस और सिंगर भोजपुरी सिनेमा जगत में खास पहचान बनाई है, आज के समय में अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

सोशल मीडिया क्वीन हैं अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के पिता भी भोजपुरी सिनेमा से जुड़े हुए हैं। एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया था कि उनके पिता उन्हें एक्ट्रेस बनाना चाहते थे और मां चाहती थीं कि वह सिंगर बनें। ऐसे में अक्षरा ने दोनों का सपना पूरा किया और आज के समय में वह एक्ट्रेस और सिंगर दोनों हैं। अक्षरा सिंह ने फिल्म 'सत्यमेव जयते' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt के नए घर की कीमत जानकर फटी रह जाएंगी आंखें! बहन को भी गिफ्ट में दिया फ्लैट

VIDEO: विराट कोहली क्रिकेट छोड़ खेल रहे हैं बैडमिंटन, बीवी के साथ बनाई जोड़ी

रूहानी आवाज के सरताज हैं Arijit Singh, रिजेक्शन से लेकर शादी तक हर कहानी है फिल्मी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन