Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. अक्षरा सिंह बनीं दुल्हन! सोशल मीडिया पर बैचलर पार्टी की तस्वीर देख टूटा फैंस का दिल

अक्षरा सिंह बनीं दुल्हन! सोशल मीडिया पर बैचलर पार्टी की तस्वीर देख टूटा फैंस का दिल

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Jan 31, 2023 08:54 pm IST, Updated : Jan 31, 2023 08:54 pm IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह को दुल्हन बनता देखने की ख्वाहिश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। फैंस लंबे वक्त से एक्ट्रेस की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

 akshara singh secret wedding look - India TV Hindi
Image Source : AKSHARA SINGH Akshara Singh

भोजपुरी सिनेमा की मानी जानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर बैचलर पार्टी की तस्वीर भी तेजी से वायरल हो चुकी हैं। इन सभी चर्चाओं के बीच अक्षरा सिंह ने दुल्हन की ड्रेस पहनकर फैंस के सामने आकर सबको हैरन कर दिया है। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि वह अभी शादी नहीं कर रही हैं। शादी के लिए अभी समय है।

पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह सिंगल लाइफ एंजॉय कर रही थीं। ऐसे में फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि एक्ट्रेस ने किसको अपना दूल्हे राजा चुना है। वैसे यह बात तो सच है की अक्षरा सिंह जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली हैं, लेकिन आपके अरमानों को ठंड करने वाली खबर यह है की भोजपुरी सिनेमा की मानी जानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दुल्हनिया तो बनेंगी लेकिन असल जिंदगी में नहीं।

दरअसल अक्षरा सिंह अपने लैटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'टिंकिया' (Tinkiya) के रिलीज के लिए वाराणसी आई थीं। इस दौरान दुल्हन बनकर उन्होंने सबको चौंका दिया। इस गाने में उन्हें तौलिए में काफी बोल्ड अंदाज में देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह इस गाने में अपनी फ्रेंड को शादी की बर्बादी के बारे में बता रही हैं। 

अक्षरा सिंह की जो बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह गाने की रिलीज के बाद का है जब वह अपने फैन्स के साथ वाराणसी में सेल्फी लेते और नाचते हुए दिखाई दीं। 

शादी की बात पर इसलिए इतना बवाल हुआ क्योंकी फैंस ने अक्षरा सिंह को एक दम से दुल्हन  के रूप में देख लिया। दरअसल, सारेगामा हम भोजपुरी नामक ऑफिशियल पेज ने अक्षरा सिंह की लेटेस्ट एल्बम का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "क्या सच में अक्षरा सिंह बनेंगी दुल्हनिया? जल्द होगा खुलासा..." बेशक अक्षरा सिंह असल जिंदगी में दुल्हन नहीं बन रही लेकिन फिर भी उनके चाहने वाले उन्हें इस गाने में दुल्हन बनता देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई को विराट और पाखी की इस हरकत से लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Anupamaa: अनुपमा ने माया को दी चुनौती, अनुज के जिंदगी में आया भूचाल

Rupali Ganguly: अनुपमा को इस बात को सुनकर होती है बेहद खुशी, कहा मुझे लोगों पर गर्व है

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement