1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Akshara Singh हुईं गुस्से में लाल, आंखों में खून और हाथ में हसिया आया नजर

Akshara Singh हुईं गुस्से में लाल, आंखों में खून और हाथ में हसिया आया नजर

 Published : Aug 25, 2023 06:00 am IST,  Updated : Aug 25, 2023 06:00 am IST

Akshara First Look: भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का ऐसा अवतार सामने आया है जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Akshara First Look- India TV Hindi
Akshara First Look Image Source : INSTAGRAM

Akshara First Look: भोजपुरी फिल्मों की ग्लैमर गर्ल अक्षरा सिंह आए दिन अपनी खूबसूरती से लोगों को घायल करती हैं। उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के बीच फेमस हो जाती है। लेकिन हाल ही में एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें अक्षरा सिंह का लुक देखकर उनके फैंस तस्वीर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। तस्वीर में अक्षरा बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं। गुस्सा भी इतना की हसिया उठाने की नौबत आ गई है। अक्षरा की आंखों में बदले की आग साफ नजर आ रही है। 

अक्षरा ने शेयर की तस्वीर 

इस तस्वीर को अक्षरा सिंह ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर भी किया है। दरअसल यह उनकी आने वाली फिल्म 'अक्षरा' का फर्स्ट लुक है, जो अक्षरा सिंह द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है। खबर है कि अक्षरा सिंह की यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। जब इस फिल्म का ऐलान हुआ था, तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह अक्षरा की बायोपिक है। लेकिन अब माजरा कुछ और ही नजर आ रहा है। देखिए ये पोस्टर...

फैंस कर रहे जमकर तारीफ 

इस पोस्टर को देखकर जहां फैंस स्तब्ध हैं वहीं दिल खोलकर अक्षरा की तारीफ भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है, "मुझे लगता है धमाल मचा देगी फिल्म ,अक्षरा , पोस्टर काफी आकर्षक लगा है मुझे"। तो वहीं दूसरे ने लिखा है, "लाजवाब, जियो बिहार की शेरनी।" एक अन्य ने लिखा है, "वाह अक्षरा, ये आपकी पर्सनालिटी से एकदम अलग लुक है, लेकिन ये परफेक्ट है।"

क्यों रखा फिल्म का 'अक्षरा' नाम 

आपको याद दिला दें कि फिल्म के ऐलान के समय पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा था कि अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में नारी शक्ति की मिसाल हैं। उनकी फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इसलिए फिल्म के नाम के रूप में 'अक्षरा' से बेहतर कोई टाइटल हो नहीं सकता था। वहीं, अक्षरा सिंह ने इस फिल्म के लिए खुशी का इजहार किया और फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव के साथ निर्देशक देव पांडेय और लेखक राकेश त्रिपाठी का आभार जताया। अक्षरा ने कहा कि इतनी खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए मैं इन सबों की शुक्रगुजार हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरे नाम के टाइटल के साथ फिल्म बन रही है और उसमें मैं लीड रोल में हूं। इसका फर्स्ट लुक आज जारी हो गया है। मैं अपने फैंस से आग्रह करूंगी कि आप मेरे इस फिल्म के फर्स्ट लुक पर खुल कर अपनी राय व्यक्त करें। मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ कि फिल्म और भी बेहतरीन होने वाली है। 

ये है पूरी टीम 

बता दें कि वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म 'अक्षरा' में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हिया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव 'कवि जी', सभा वर्मा, फनिदर राव व राकेश निराला हैं। छायाकार जगविंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), क्रिएटिव डायरेक्टर कन्हैया एस.विश्वकर्मा और  वीएफएक्स फरहान जादा हैं। कला राम बाबू ठाकुर, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और एक्शन प्रदीप खड़का का है।

TRP Report Week 33: अनुपमा की गिरी रेटिंग और तारक मेहता की हुई मिट्टी पलीत, टीआरपी लिस्ट में हुए भयंकर उलटफेर

VIDEO: अल्लू अर्जुन पहली बार नेशनल अवॉर्ड पाकर हुए इमोशनल, खबर सुनते ही ऐसी हुई 'पुष्पा' की हालत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन