1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी गायक पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, कहा- धमाका लेकर आ रहा हूं

भोजपुरी गायक पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, कहा- धमाका लेकर आ रहा हूं

 Published : Jan 04, 2023 11:59 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 12:00 am IST

भोजपुरी गायक किंग पवन सिंह का आज जन्मदिन है। पांच जनवरी 1986 को आरा के जोकहरी गांव में पवन सिंह का जन्म हुआ था। पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं।

Bhojpuri singer Pawan Singh instagram- India TV Hindi
Bhojpuri singer Pawan Singh Image Source : BHOJPURI SINGER PAWAN SINGH INSTAGRAM

भोजपुरी गायक किंग पवन सिंह का आज जन्मदिन है। हर साल पांच जनवरी को फैंस उनका खास तरीके से जन्मदिन मनाते हैं। इस बार वो अपना जन्मदिन नवाबों का शहर लखनऊ में मनाने जा रहे है जहा, उनकी अपकमिंग फिल्म "हर हर गंगे"की शूटिंग भी चल रही है। एक बार फिर वो अपना  जन्मदिन  पर कुछ खास तरीके से मनाने वाले हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। पोस्ट से उन्होंने साफ कर दिया है कि वे जन्मदिन पर धमाल मचाने जा रहे हैं, उन्होंने जन्मदिन पर अपने फैंस को गाने का तोहफा दिया है। जो आज यानी 5 जनवरी को रिलीज किया जायेगा।

पवन सिंह के जन्मदिन को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। मंगलवार को पोस्ट कर उन्होंने लिखा- "मिला है हमेशा आप सभी का प्यार, और मेरी कोशिश रही है कि मैं आप सभी भोजपुरिया परिवार का दिल जीत पाऊं, आप का पवन सिंह आप की मोहब्बत से अपने जन्म दिन पर एक और धमाका ले कर आ रहा है। आप का मोहब्बत बना रहे। " पवन सिंह जिस गाने को लेकर आ रहे हैं उसका नाम है "पांचे के नाचे अइह" जैसा कि पोस्टर पर लिखा है।

Akshay Kumar क्या मुंबई छोड़ उत्तर प्रदेश में बनाएंगे फिल्में? सीएम योगी से की खास मुलाकात

पांचे के नाचे अइह" गाने में पवन सिंह का साथ शिल्पी राज ने दिया आवाज दिया है। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह दिखेंगी,गाने में प्रियांशु सिंह ने म्यूजिक दिया है। पवन सिंह का गाना अक्सर यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में होता है। पांच जनवरी 1986 को आरा के जोकहरी गांव में पवन सिंह का जन्म हुआ था। पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने दिए हैं। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह हर साल कुछ अलग अंदाज में जन्मदिन मनाते हैं। अपने पिछले जन्मदिन पर उन्होंने धमाकेदार सॉन्ग 'आ जाइहे 5 के' रिलीज कर फैंस का दिल जीत लिया था,जो दर्शकों के बीच खूब बजा। 

Gandhi Godse ek yudh में ये फेमस अभिनेता निभाएंगे महात्मा गांधी की भूमिका, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन