1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आम्रपाली दुबे से लेकर मोनालिसा तक, इन भोजपुरी ऐक्ट्रेसेज ने बिखेरा छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा

आम्रपाली दुबे से लेकर मोनालिसा तक, इन भोजपुरी ऐक्ट्रेसेज ने बिखेरा छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Aug 21, 2023 09:47 am IST,  Updated : Aug 21, 2023 09:50 am IST

भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। इस लिस्ट में श्वेता तिवारी से लेकर रश्मि देसाई तक का नाम शामिल है।

Amarpali Dubey Monalisa- India TV Hindi
इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने टीवी इंडस्ट्री में बिखेरा जलवा Image Source : DESIGN

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई खूबसूरत ऐक्ट्रेसेस हैं, जो आज दुनियाभर में अपनी ऐक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इनमें से कई ऐक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जो आज भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन ऐक्ट्रेसेज ने हिंदी धारावाहिकों में भी अपना जलवा बिखेरा है। कई ऐक्ट्रेस भोजपुरी फिल्मों से हिंदी धारावाहिकों में आईं तो कई ऐसी भी रहीं जो हिंदी धारावाहिक करने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ओर चली गईं और अब वहां राज कर रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के अलावा टीवी जगत में भी अपना नाम कमा चुकी हैं। 

रश्मि देसाई 

टीवी सीरियल "उतरन" से घर- घर में पहचान बनाने वालीं ऐक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने शुरुआती करियर में गुजराती और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। रश्मि ने कई भोजपुरी फिल्में जैसे 'बंबई की लैला छपरा का छैला', 'तोसे प्यार बा', 'बलमा बड़ा नादान', 'प्यार जब केहू से होई जाला' और 'कब होई गवनवा हमार' फिल्मों में काम किया है। इसके बाद वो हिंदी सिरियल में कई बड़े- बड़े किरदार निभा कर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। 

श्वेता तिवारी 

हिंदी धारावाहिकों की सबसे हिट ऐक्ट्रेस में से एक श्वेता तिवारी भी एक फ़ेमस भोजपुरी ऐक्ट्रेस रही हैं। श्वेता ने 'हिंदुस्तानी सइंया हमार', 'कब अइबू अंगनवा हमार' और 'एई भौजी की सिस्टर' जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके बाद श्वेता ने टेलीविजन इंडस्ट्री पर भी राज किया ।

मोनालिसा 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मोनालिसा एक बहुत बड़ा नाम बन चुकी  है। मोनालिसा के खाते में 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्में में काम करने का तजुर्बा है। वहीं, अब वह टीवी का भी जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। उन्होंने 'नजर', 'नमक इश्क का', 'स्मार्ट जोड़ी' जैसे कई शोज किए हैं। इसके अलावा वह 'बिग बॉस' का हिस्सा भी बनी थीं।

निधि झा 

बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मीं ऐक्ट्रेस निधि झा डॉक्टर बनना चाहती थीं। पर, किस्मत से वह फिल्म इंडस्ट्री में पहुंच गई। भोजपुरी में आने से पहले उन्होंने टीवी धारावाहिक भी किए। निधि टीवी पर 'बालिका वधु' से फेमस हुईं। फिर वो 'सपने सुहाने लड़कपन के' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा निधि 'क्राइम पेट्रोल' , सावधान इंडिया और आहट (सीजन 6) जैसे शोज में भी नज़र आ चुकी हैं। वहीं इन दिनों निधि भोजपुरी इंडस्ट्री में जमकर छाई हुई हैं। उन्हें फैंस लूलिया के नाम से भी जानते हैं।

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में फिलहाल जिस हीरोइन की सबसे ज्यादा चर्चा होती है और जिनकी खूबसूरती और लटके-झटकों पर लाखों फैंस का दिल दीवाना होता है, उनका नाम है आम्रपाली दुबे। साल 2008 में जी टीवी के बेहद पॉप्युलर सीरियल 'सात फेरे से' आम्रपाली दुबे को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ब्रेक मिला और फिर 2009-10 के दौरान आम्रपाली दुबे ने 'मायका', 'रहना है तेरी पलकों की छांव में', 'मायका' और 'मेरा नाम करेगी रोशन' जैसे धारावाहिकों में काम किया है। बाद में आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री में चली गईं और अब वो वहां राज करती हैं।

अंजना सिंह

इस लिस्ट में अंजना सिंह का नाम भी शामिल है जो भोजपुरी के साथ टीवी में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। अंजना 'रंगीला', 'नागराज', 'लव और राजनीति' जैसे कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो दबंग चैनल के शो 'नथ गहना या जेवर' जैसे कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

पाखी हेगड़े

पाखी हेगड़े ने भी कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया हैं फिलहाल एक्ट्रेस टीवी की दुनिया में अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही हैं। वो स्टार प्लस के शो 'उड़ती का नाम रज्जो' में नजर आ चुकी हैं। 

अक्षरा सिंह  

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों का एक बड़ा नाम है। भोजपुरी फिल्मों के अलावा वह 'काला टीका', 'पोरस' और 'सर्विस वाली बहू' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो बिग बाॅस ओटीटी सीजन के पहले पार्ट में भी दिखाई दे चुकी हैं। 

सलमान खान का नया लुक हुआ वायरल, तस्वीरे देख फैंस को याद आए 20 साल पहले वाले भाईजान

सनी देओल का बंगला अब नहीं बिकेगा! बैंक ऑफ बड़ौदा ने लगाई एक्टर के प्रॉपर्टी की नीलामी पर रोक

Happy Birthday Bhumika Chawla : फिल्म 'तेरे नाम' में जिसकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे सलमान खान, अब ऐसी दिखती है 'राधे' की 'निर्जला'

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन