1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Khesari Lal Yadav लेकर आए प्यार का 'मुरब्बा', रोमांटिक सॉन्ग को मिले इतने लाख व्यूज

Khesari Lal Yadav लेकर आए प्यार का 'मुरब्बा', रोमांटिक सॉन्ग को मिले इतने लाख व्यूज

 Published : May 25, 2023 03:23 pm IST,  Updated : May 25, 2023 03:23 pm IST

Bhojpuri song Murabba: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना 'मुरब्बा' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे लाखों व्यूज मिल रहे हैं।

Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
Khesari Lal Yadav Image Source : INDIA TV

Bhojpuri song Murabba: भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार खेसारीलाल यादव एक बार फिर इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए हैं। उनका नया गाना 'मुरब्बा' हाल ही में रिलीज हुआ है। प्यार भरा ये मुरब्बा उनके फैंस को भी पसंद आ रहा है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया। जिसे महज 1 दिन में 5.7 मिलियन व्यूज हासिल हो चुके हैं। गाने का बोल और म्यूजिक के साथ इसका वीडियो भी काफी जबरदस्त है। गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि यह यूट्यूब पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है। 

काफी तगड़ी है पूरी टीम 

खेसारीलाल यादव ने गाना 'मुरब्बा' को शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है और इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ दिव्या रलहन की केमेस्ट्री भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप, संगीतकार आर्या शर्मा और कोरियोग्राफर जपनीत हैं। देखिए ये वीडियो...

राकेश मिश्रा अपनी डार्लिंग को मनाने के लिए लाए 'मलाई बरफ', Video में पारुल ठाकुर संग दिखी केमिस्ट्री

क्या बोले खेसारीलाल 

'मुरब्बा' को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि मेरे सभी गाने ऑडियन्स को समर्पित हैं। यह गाना भी उनके लिए बनाया है और उम्मीद है कि यह सबों को पसंद भी आने वाली है। उन्होंने कहा कि कड़वाहट की जगह मिठास बांटना चाहिए, चाहे वो मुरब्बा से हो या आपके व्यवहार से। मेरी कोशिश हमेशा अपने फैंस के बीच एक मिठास लाने की रही है कि जब वे हमारे गाने को सुनें, तो उनका मनोरंजन हो और वे स्ट्रेस को भूल जाएं। 

Panchayat Season 3: 'मंजू देवी' ने सिखाया 'प्रधान जी' को 2 का पहाड़ा, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Asur 2 के फर्स्टलुक ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल, क्राइम थ्रिलर को देखने के लिए बेचैन हुए फैंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन