1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी के बीच आएंगी नेहाश्री, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'पड़ोसन'

प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी के बीच आएंगी नेहाश्री, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'पड़ोसन'

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 05, 2023 02:12 pm IST,  Updated : Jul 05, 2023 02:12 pm IST

Bhojpuri Film: प्रदीप पांडेय चिंटू, काजल राघवानी और नेहाश्री स्टारर भोजपुरी फिल्म 'पड़ोसन' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

film Padosan- India TV Hindi
film Padosan Image Source : INDIA TV

Bhojpuri Film Padosan: भोजपुरी फिल्म 'पड़ोसन' के रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म इसी महीने के दूसरे हफ्ते में रिलीज होगी। इसके लिए तैयारियां जोर शोर पर है। इस बारे में फिल्म के निर्देशक व संगीतकार  रीतेश ठाकुर ने बताया कि 'पड़ोसन' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है, तो अब उन्हें इंतजार नहीं करवाएंगे। फिल्म बन कर रिलीज को तैयार है और फिल्म का ट्रेलर भी आउट हो चुका है। अब हम फिल्म को इसी महीने यानि 14 जुलाई को रिलीज करेंगे। 

कैसी है फिल्म की कहानी 

फिल्म 'पड़ोसन' एक ऐसे साधारण परिवार की एक लड़के की कहानी है, जो दीवानगी की हदें क्रॉस कर देता है। यह फिल्म खास कर युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है। बता दें कि फिल्म "पड़ोसन" की को निर्मात्री नेहाश्री  है।  फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ काजल राघवानी, नेहाश्री, लोटा तिवारी, ऋतु पांडेय प्रकाश, लालधारी, भावना सिंह , सीपी भट्ट, हीरा यादव व संजय पाण्डेय हैं। 

राहुल शर्मा की 'डार्लिंग' बनेंगी अक्षरा सिंह, दोनों की जोड़ी मचाएगी धमाल!

निर्देशक व संगीतकार  रीतेश ठाकुरने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी सिने प्रेमियों को मनोरंजन का एक नया नजरिया देगी। फिल्म के कई हाई लाइट हैं, जिनमें प्रदीप पांडेय चिंटू की भोजपुरी दमदार लुक्स और धांसू कॉन्सेप्ट, निर्मात्री नेहाश्री  पहली बार चिंटू के साथ फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे साथ में अभिनेत्री काजल राघवानी जबरदस्त किरदार में नजर आने वाली हैं। नेहाश्री व अश्वनी शर्मा के बैनर तले बनी फिल्म यूथ बेस्ड है, जो फिल्म को रूटीन फिल्मों से अलग बनाती है। एक बार फिर से इस फिल्म के जरिए एक फिर प्रदीप पांडेय चिंटू इस फिल्म से भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाले हैं। 

फूट-फूट कर रोए भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय, जानिए क्या है वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।