1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी की ये फिल्में पड़ेगी बॉलीवुड मूवी पर भारी, एक्शन से लेकर रोमांस का दिखेगा स्वैग

भोजपुरी की ये फिल्में पड़ेगी बॉलीवुड मूवी पर भारी, एक्शन से लेकर रोमांस का दिखेगा स्वैग

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jan 20, 2023 05:43 pm IST,  Updated : Jan 20, 2023 05:43 pm IST

Upcoming Bhojpuri Movies: भोजपुरी सिनेमा 2023 में धमाल मचाने को तैयार है। निरहुआ, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और पवन सिंह जैसे सितारे एक्शन और रोमांस से भरपूर मसालेदार फिल्में लेकर आ रहे हैं।

Upcoming Bhojpuri Movies in 2023 boycott bollywood- India TV Hindi
Upcoming Bhojpuri Movies in 2023 Image Source : UPCOMING BHOJPURI MOVIES IN 2023

भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने और फिल्में लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों के स्टार और सेलिब्रिटी बॉलीवुड और टॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुके हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री इस साल काफी चर्चा में रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने और फिल्मों के अलावा वेब सीरीज ने भी खूब धूम मचा रखी है। भोजपुरी सिनेमा हर दिन नया मुकाम हासिल कर रहा है। आज के समय में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बाद अगर किसी के सबसे ज्यादा फैंस हैं तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री के हैं। भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों के गाने, फिल्में और वेब सीरीज के रिलीज होते ही धमाल होने लगता है। निरहुआ, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और पवन सिंह जैसे सितारे एक्शन और रोमांस से भरपूर मसालेदार फिल्में लेकर आ रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा 2023 में दिखाएगा अपना जलवा। 

माई: द प्राइड ऑफ भोजपुरी (Mai The Pride Of Bhojpuri)

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'माई: द प्राइड ऑफ भोजपुरी' भी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संघर्ष 2 (Sangharsh 2)
भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की फिल्मों का उनके फैंस को काफी इंतजार रहता है। इस साल खेसारी लाल यादव की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संघर्ष 2' रिलीज होने जा रही है। 

डार्लिंग (Darling)
भोजपुरी फिल्म की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फिल्म 'डार्लिंग' इस साल वैलेंटाइंस डे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ एक्टर राहुल शर्मा नजर आएंगे।

विवाह 3 (Vivah 3)
भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'विवाह 3' भी इस साल रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

दाग: एगो लांछन (Daag Ego Laanchhan)
आम्रपाली दूबे ने हाल में अपनी इस फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में आम्रपाली के साथ रितेश पांडे, विक्रांत सिंह और रक्षा गुप्ता नजर आएंगी। इस फिल्म की डेट अभी फाइनल नहीं है।

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 16: टिकट टू फिनाले के पहले ही हुआ महासंग्राम, एक-दूसरे की इज्जत पर उछाला कीचड़

Priyanka Chopra ने बेटी संग करवाया पहला मैगजीन शूट, बताया क्यों चुना था सरोगेसी का रास्ता?

'तू लौंग वे मैं लाची' वाली एक्ट्रेस नीरू बाजवा नहीं करना चाहती थीं शादी! कपिल शर्मा के शो किया खुलासा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन