1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कबीर सिंह' के दोस्त शिवा ने शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर किया ये खुलासा, लिखा पोस्ट

'कबीर सिंह' के दोस्त शिवा ने शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर किया ये खुलासा, लिखा पोस्ट

 Published : Jun 30, 2019 09:27 am IST,  Updated : Jun 30, 2019 09:27 am IST

फिल्म कबीर सिंह ने अभी तक 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। शाहिद कपूर को तारीफ भी मिल रही है लेकिन एक चीज और एक है जो इस फिल्म को खास बनाती है।

कबीर सिंह- India TV Hindi
कबीर सिंह

कबीर सिंह के लिए पहला हफ्ता काफी शानदार रहा है। फिल्म ने अभी तक 134.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली पहली फिल्म है। फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। और फिल्म ने अभी तक 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। लेकिन एक चीज और एक है जो इस फिल्म को खास बनाती है। इस फिल्म में कबीर और शिवा की जो दोस्ती दिखाई गई वह इस फिल्म में जान डाल देती है। जैसा कि आपको पता है फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया तो अभी इस फिल्म के सभी किरदार को लेकर चर्चा तेज है। जब इस बार में कबीर के दोस्त शिवा यानि सोहम से बात की गई तो उन्होंने फिल्म को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किये।

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है और ये फिल्म कई लोगों के निशाने पर होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही है। हालांकि फिल्म में शाहिद के अड़ियल, जिद्दी और गुस्सैल कैरेक्टर की ही चर्चा नहीं है बल्कि फिल्म में कबीर सिंह के जिगरी दोस्त शिवा का किरदार निभा कर एक्टर सोहम मजूमदार भी खूब सुर्खियां बटोर रहे है।

कबीर सिंह के दोस्त शिवा के किरदार में एक्टर सोहम मजूमदार ने बेहतरीन काम किया है। सोहम का किरदार शिवा, कबीर सिंह का कॉलेज फ्रेंड है और हमेशा उसका ख्याल रखता है। कबीर के अपनी जिंदगी बर्बाद करने के रास्ते पर चलने के बाद शिवा ही उसकी मदद करता है और उसके गायब होने पर शहरभर में उसे ढूंढता है। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में साइड कैरेक्टर का रोल निभाकर भी सोहम दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे हैं। सोहम ने साल 2018 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म बांग्ला में आई थी, जिसका नाम दृष्टिकोण था। इस फिल्म की तारीफ अमिताभ बच्चन ने भी की थी। फिल्म दृष्टिकोण में सोहम ने ओविक का किरदार निभाया था।

हाल ही में सोहम ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबीर सिंह में काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में कहा कि हमने 69 दिनों की शूटिंग की थी और मैं शूट पर 60 दिनों के लिए मौजूद था। मुझे नहीं लगता कि शूटिंग के दौरान मुझे शाहिद ने किसी तरह की स्टारडम वाली वाइब्स दी थी। हम दोनों सीन को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाना चाहते थे। शाहिद के अलावा आदिल हुसैन सर के साथ काम करना भी बेहतरीन अनुभव रहा। संदीप सर बेहद डिमांडिंग हैं और वे अपने एक्टर्स से परफेक्ट शॉट की उम्मीद रखते हैं। इस फिल्म से जुड़ने से पहले हमे यकीन नहीं था कि ये फिल्म इतनी बड़ी सुपरहिट साबित होगी। मैंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था और मुझे ये किरदार काफी पसंद आया था। लोग कबीर और शिवा की दोस्ती को काफी पसंद कर रहे हैं और ये काफी अच्छी फीलिंग है।

ये भी पढ़ें:

 

अपने मैनेजर के बेबी शावर में पहुंची कैटरीना कैफ, शेयर की प्यारी सी फोटो

द कपिल शर्मा शो: आयुष्मान खुराना का खुलासा, बॉलीवुड के इस फेमस स्टार पर है क्रश

दबंग खान सलमान का अभी तक का सबसे हैरान कर देना वाला वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन