1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सिया के राम' के कास्टिंग डायरेक्टर पर लगा छेड़खानी और मारपीट का आरोप !

'सिया के राम' के कास्टिंग डायरेक्टर पर लगा छेड़खानी और मारपीट का आरोप !

 Published : Oct 11, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 05:11 pm IST

रक्षित पर स्ट्रगल कर रही मॉडल के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी के साथ मारपीट का आरोप भी है।

rakshit anand siya ke ram- India TV Hindi
rakshit anand siya ke ram

मुंबई: ‘सिया के राम’ जैसे मशहूर टीवी सीरियल के कास्टिंग डायरेक्टर रह चुके रक्षित सिंह पर छेड़छाड़, जबरदस्ती और मारपीट करने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि रक्षित ने स्ट्रगल कर रही मॉडल के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी के साथ मारपीट भी की है। इतना ही नहीं आरोप तो यह भी है कि रक्षित ने घर पर भी शराब के नशे में तोड़फोड़ की है।

रक्षित के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने रक्षित को गिरफ्तार कर लिया। रक्षित कई जाने माने सीरियल और चैनल के लिए कास्टिंग का काम करते हैं।

लड़की का आरोप है कि ज़ी टीवी के एक सीरियल में कास्ट करने की बात कहकर रक्षित ने उसे अपने जाल में फंसाया था। एक दिन वो उसके घर आए और वहां जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट और घर में तोड़फोड़ की। कहा जा रहा है कि रक्षित उस वक्त शराब के नशे में थे।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन