1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब मैक्सिको में भी धूम मचाने को तैयार '3 इडियट्स', ट्रेलर हुआ रिलीज

अब मैक्सिको में भी धूम मचाने को तैयार '3 इडियट्स', ट्रेलर हुआ रिलीज

 Published : May 05, 2017 11:55 am IST,  Updated : May 05, 2017 11:55 am IST

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' तो आप सभी को याद ही होगी। अब इस फिल्म को मेक्सिको में भी एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है। मेक्सिकन फिल्म में कहानी के साथ टाइटल भी हिन्दी फिल्म से काफी मिलता जुलता ही रखा गया है।

3 idiots- India TV Hindi
3 idiots

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' तो आप सभी को याद ही होगी। इस फिल्म के लिए दर्शक इस कदर दीवाने हैं कि उन्हें जितनी बार यह दिखाई जाए वह बिना बोर हुए देख सकते हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं इस फिल्म का क्रेज विदेशों में भी खूब देखने को मिला है। अब इस फिल्म को मेक्सिको में भी एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है। मेक्सिकन फिल्म में कहानी के साथ टाइटल भी हिन्दी फिल्म से काफी मिलता जुलता ही रखा गया है। इस मेक्सिकन फिल्म का नाम '3 इडियोटास' है। अब इस फिल्म का ट्रेलर भी गुरुवार को रिलीज किया जा चुका है। इसे देखने के बाद आप एक बार फिर आमिर खान की '3 इडियट्स' की यादों में जरूर खो जाएंगे।

‘3 इडियट्स’ में आमिर खान, आर.माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आए थे। अब इस मेक्सिकन फिल्म में इन्हीं तीनों के किरदारों को अल्फोंसो डोसल, क्रिश्चियन वर्जक्वेज और जर्मन वाल्डेज पर्दे पर उतारते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें करीना कपूर खान वाले किरदार को भी बखूबी दिखाया जा रहा है, जिसे अभिनेत्री मार्था हिगारिडा निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में शरमन जोशी द्वारा निभाए गए किरदरा राजू जैसी ही होती है। जो जल्दबाजी में अपनी पैंट पहनना भूल जाता है। ऐसे कई सीन्स और किरदारों को देखकर साफतौर पर कहा जा सकता है कि यह हिन्दी फिल्म का मैक्सिकन रुपांतरण है।

दोनों ही फिल्मों में कॉलेज के छात्रों की मस्ती और तनाव को दिखाने की कोशिश की गई है। इस मेक्सिन फिल्म में उस बेहद पसंदीदा सीन को भी दिखाया गया है जिसमें राजू, फरहान और रैंच्चों बिना किसी आमंत्रण के पहुंच जाते हैं।

अगली स्लाइड में देखें फिल्म का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन