1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा अंबानी की शादी में आमिर खान और अमिताभ बच्चन ने मेहमानों को परोसा खाना

ईशा अंबानी की शादी में आमिर खान और अमिताभ बच्चन ने मेहमानों को परोसा खाना

 Published : Dec 14, 2018 07:27 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 08:06 pm IST

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और अभिनेता आमिर खान ईशा अंबानी की शादी में मेहमानों को खाना खिलाते नजर आएं।

आमिर खान-अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
आमिर खान-अमिताभ बच्चन

मुंबई: ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पीरामल (Anand Piramal) ने 12 दिसंबर को शादी कर ली। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर उद्योग जगत, राजनीति जगत और खेल जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। यह शादी काफी रॉयल अंदाज में हुई। इस शादी के कुछ वीडियो सामने आया है। एक वीडियो में अमिताभ बच्चन मेहमानों को खाना परोसते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में आमिर खान भी मेहमानों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। आमिर और अमिताभ का ये प्यार फैंस का दिल जीत रहा है।

बॉलीवुड के शहंशाह को आपने पहले कभी इस अंदाज में नहीं देखा होगा। ईशा की शादी में सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने अमिताभ वहां मौजूद मेहमानों को खाना खिलाते दिख रहे हैं। अमिताभ ने गले में मोतियों का माला पहना हुआ था।

एक और वीडियो में अभिनेता आमिर खान मेहमानों को खाना परोसते नजर आ रहे हैं। आमिर मुस्कुराते हुए मेहमानों को खाना परोस रहे हैं। वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि ये बर्तन चांदी के हैं। चांदी की थाली में मेहमान खा रहे हैं और जिस बर्तन से खाना परोसा जा रहा है वो भी चांदी का दिख रहा है।

बता दें, अमिताभ बच्चन ने ईशा अंबानी की शादी में एक खास रस्म अदा की थी। कन्यादान के वक्त अमिताभ बच्चन ने इंग्लिश में एक स्पीच दी थी। स्पीच सुनते वक्त नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भावुक हो गए थे।

बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने किया दावा, 'सिंबा' होगी ब्लॉकबस्टर हिट

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, 20 दिसंबर को मुंबई में है पार्टी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन