1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने विधु विनोद चोपड़ा को 'शिकारा' की रिलीज पर दी बधाई

आमिर खान ने विधु विनोद चोपड़ा को 'शिकारा' की रिलीज पर दी बधाई

 Published : Feb 07, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 01:35 pm IST

आमिर खान ने शिकारा की रिलीज पर विधु विनोद चोपड़ा को बधाई दी है।

आमिर खान ने विधु विनोद...- India TV Hindi
आमिर खान ने विधु विनोद चोपड़ा को 'शिकारा' की रिलीज पर दी बधाई Image Source :

मुंबई: फ़िल्म को मिल रही शानदार समीक्षा के बीच, सुपरस्टार आमिर खान ने अपने निर्माता-निर्देशक दोस्त विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म शिकारा की रिलीज़ के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया पर विधु विनोद चोपड़ा सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा,"आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं विनोद! शिकारा हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है। एक ऐसी कहानी जो बताई जानी चाहिए।"

सुपरस्टार की हार्दिक शुभकामनाओं से अभिभूत, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल ने अभिनेता को धन्यवाद दिया है।

आमिर खान ने कई प्रोजेक्ट्स पर विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया है और अपने शानदार जादू से बॉक्स ऑफिस पर राज करते आये है। अभिनेता की हार्दिक शुभकामनाओं ने निश्चित रूप से पूरी टीम को प्रोत्साहित कर दिया है। 'शिकारा' में 1990 की घाटी से कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को उजागर किया गया है जिसे जगती और अन्य शिविरों के 40,000 असली प्रवासियों के साथ शूट किया

गया है। यहीं नहीं, फिल्म में माइग्रेशन की वास्तविक फुटेज भी शामिल की गई है।

विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म "शिकारा" ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फ़िल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।  

यहां पढ़िए शिकारा का रिव्यू

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन