आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि मिशाल कृपलानी उनके बॉयफ्रेंड हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इसे कंफर्म नहीं किया है। गुरुवार को इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो मिशाल के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं। ये वीडियो वायरल हो गया है और लोग इसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं।
Related Stories
वीडियो में इरा क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में नज़र आ रही हैं। इरा अपने इंस्टाग्राम पर मिशाल संग अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
इरा ने मिशाल का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो गाना गाते नज़र आ रहे थे।
मिशाल भी इरा संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इरा के बर्थडे पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था- ''हैप्पी बर्थडे। आप सिंपल हैं। आप बर्थडे पोस्ट से ही खुश हो जाती हैं।''
'कॉफी विद करण' में आमिर खान ने बताया था कि उनके बच्चे जुनैद और इरा फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं। जुनैद एक्टर बनना चाहते हैं और इरा फिल्में बनाना चाहती हैं।
इरा के बारे में उन्होंने कहा था- ''मुझे पता नहीं कि उसके दिमाग में क्या है, लेकिन मुझे लगता है कि उसे सिनेमा की दुनिया और फिल्ममेकिंग अच्छी लगती है।''
Also Read:
स्क्रिप्ट चुनने में बेहद पारखी हैं आयुष्मान खुराना, आर्टिकल 15 ही नहीं ये फिल्में भी हैं गवाह
Article 15 Reactions: आयुष्मान खुराना की फिल्म पर बोले लोग- कड़वी सच्चाई आएगी सामने