1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजस्थान में फिल्माया जाएगा आमिर की ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ का क्लाइमेक्स सीन

राजस्थान में फिल्माया जाएगा आमिर की ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ का क्लाइमेक्स सीन

 Published : Feb 22, 2018 03:17 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 03:17 pm IST

अमिताभ बच्चन और आमिर खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को लेकर पिछले काफी से चर्चा बनी हुई है। बता दें कि उनकी यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इस फिल्म की शूटिंग अब लगभग खत्म होने के कगार पर है।

Aamir kHan- India TV Hindi
Aamir kHan

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को लेकर पिछले काफी से चर्चा बनी हुई है। बता दें कि उनकी यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इस फिल्म की शूटिंग अब लगभग खत्म होने के कगार पर है। दरअसल सुपरस्टार का कहना है कि फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग ही अब बची हुई है और इस महीने के आखिर तक राजस्थान में इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली जाएगी।

यशराज फिल्म्स, विजय आचार्य फिल्म के बैनर तले बन रही यह फिल्म पहली बार आमिर खान और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को पर्दे पर साथ लाने वाली है। फिल्म की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा, ‘‘कुछ दिनों के लिये मैं विदेश जा रहा हूं। वापस आते ही राजस्थान में इसके क्लाइमेक्स दृश्यों की शूटिंग शुरू हो जायेगी। फिल्म की शूटिंग मार्च के अंत तक पूरी हो जायेगी।’’

गौरतलब है कि पिछले साल इस फिल्म के सेट से आमिर और अमिताभ की तस्वीरें सामने आई थीं। बता दें कि फिल्म में कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ भी दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन