1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aap Ki Adalat: ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन के किरदार को लेकर धर्मेंद्र का बड़ा खुलासा

Aap Ki Adalat: ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन के किरदार को लेकर धर्मेंद्र का बड़ा खुलासा

 Published : Aug 11, 2018 07:25 pm IST,  Updated : Aug 11, 2018 11:37 pm IST

धर्मेंद्र ने यहां अपनी सुपरहिट फिल्म शोले को लेकर भी कई ऐसे खुलासे किए जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा।

धर्मेंद्र- India TV Hindi
धर्मेंद्र

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इंडस्ट्री में करीब 55 साल लंबा वक्त फिल्म इंडस्ट्री में बिता चुके हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत अर्जुन हिंगोरानी की वर्ष 1960 में आई फिल्मी ' दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ एक्शन और कॉमेडी हीरो के रूप में भी खास पहचान बनाई। आज 82 साल की उम्र में उनकी एनर्जी युवाओं को प्रभावित करती है। लोग उनके जैसी फिट बॉडी और चेहरे पर वहीं मासूमियत पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन धर्मेंद्र तो इंडस्ट्री में एक ही हैं और उनके जैसे कोई और कभी नहीं हो सकता।

धर्मेंद्र एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ दोनों बेटे बॉबी और सनी देओल भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में धर्मेंद्र इंडिया टीवी के खास शो 'आप की अदालत' में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मी सफर को लेकर काफी बातें कीं।

धर्मेंद्र ने यहां अपनी सुपरहिट फिल्म शोले को लेकर भी कई ऐसे खुलासे किए जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में पहले जय के किरदार के लिए शत्रुघ्न सिन्हा को कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में उनके कहने पर यह रोल अमिताभ बच्चन को दे दिया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन