1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘अज़ान वाले बयान पर कायम हूं’- ‘आप की अदालत’ में बोले सोनू निगम

‘अज़ान वाले बयान पर कायम हूं’- ‘आप की अदालत’ में बोले सोनू निगम

 Published : May 06, 2017 03:16 pm IST,  Updated : May 06, 2017 03:16 pm IST

सोनू निगम ने सफाई दी कि उनके ट्वीट्स ऑड आवर्स (odd hours) में लाउडस्पीकर्स के इस्तेमाल के खिलाफ थे न कि सिर्फ ‘अजान’ के खिलाफ। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने ट्वीट्स में अजान, आरती और गुरबानी का भी जिक्र किया था।’

sonu- India TV Hindi
sonu Image Source : PTI

नई दिल्ली:अजान’ पर ट्वीट्स के बाद सोनू निगम ने मुंबई में एक नाटकीय घटनाक्रम में अपने बाल मुंडवा लिए थे। इस्लाम का अपमान करने के कारण कोलकाता के मौलवी ने एक फतवा जारी किया था जिसमें सोनू निगम का सिर मूंडने वाले और उन्हें जूतों की माला पहनाने वाले को 51 लाख रुपये देने की बात कही थी।

सोनू निगम ने सफाई दी कि उनके ट्वीट्स ऑड आवर्स (odd hours) में लाउडस्पीकर्स के इस्तेमाल के खिलाफ थे न कि सिर्फ ‘अजान’ के खिलाफ। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने ट्वीट्स में अजान, आरती और गुरबानी का भी जिक्र किया था।’

यह पूछे जाने पर कि अजान में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल उठाने वाले वह कौन होते हैं, सोनू निगम ने कहा, 'मैं नहीं सुप्रीम कोर्ट 2013 में कानून बना चुका है कि कोई भी धर्म लाउडस्पीकर का इस्तेमाल गलत समय पे नहीं कर सकता। एक जमाना था जब हम एक रात में 2-2 शो करते थे। लेकिन पिछले कई दशकों से हम भारत में रात 10 बजे के बाद कहीं शो नहीं कर सकते। अगर होती है तो अन्दर बैंक्वेट हॉल में होती है या स्टेडियम्स में होती है। जहां रेजिडेंशियल एरिया नहीं होता। परमिशन के साथ होती है। मेरा अगर आप सही तरीके से समझें , मेरा एक सोशल मेसेज है, कोई रिलिजियस मैसेज नहीं है '

जब रजत शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने विवादित ट्वीट्स के 15 दिन पहले IIT कानपुर के एक कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी, सोनू निगम ने कहा, 'अगर ऐसा होता, तो मैं मंदिर का जिक्र क्यों करता? मैने मंदिर का जिक्र किया, गुरद्वारे का जिक्र किया, इसका मतलब मेरे मन में खोट नहीं है। मैं जहां रहता हूं, वहां मंदिर की आवाज नहीं आती। अगर आवाज आती, तो मैं मंदिर का जिक्र करता।'

रजत शर्मा के शो आप की अदालत में सोनू निगम का प्रसारण आज रात 10 बजे किया जाएगा। इसका रिपीट टेलिकास्ट रविवार की सुबह 10 बजे और रात 10 बजे किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन