1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aap Ki Adalat: जब पापा धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए भावुक हो गये सनी देओल

Aap Ki Adalat: जब पापा धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए भावुक हो गये सनी देओल

 Published : Aug 11, 2018 09:41 pm IST,  Updated : Aug 12, 2018 11:31 am IST

इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में इस बार के मेहमान हैं अभिनेता धर्मेंद्र। धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे सनी देओल भी भी सेट पर पहुंचे थे।

Dharmendra- Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Dharmendra- Aap Ki Adalat

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में इस बार के मेहमान हैं अभिनेता धर्मेंद्र। धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे सनी देओल भी भी सेट पर पहुंचे थे। अपने पिता के बारे में बात करते हुए सनी देओल भावुक हो गये। सनी ने बताया कि हम बाप और बेटे दोनों बहुत ही भावुक हैं, और जब भी कोई ऐसा पल आता है, हम दोनों ही इमोशनल हो जाते हैं। सनी ने बताया कि अक्सर रोने की शुरुआत मैं ही करता हूं क्योंकि मैं बेटा हूं, छोटा हूं।

वहीं धर्मेंद्र भी अपने बेटे सनी देओल की तरक्की से काफी खुश हैं, उन्होंने कहा कि हर बाप चाहता है कि उसका बेटा उससे भी ऊपर जाए। मैं जानता हूं कि मेरे बच्चे मेरा नाम रौशन रखेंगे। देखिए प्रोमो-

सनी देओल और धर्मेंद्र अपनी अपकमिंग मूवी 'यमला, पगला, दीवाना फिर से' के प्रमोशन के लिए आप की अदालत के सेट पर पहुंचे थे। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल और कृति खरबंदा जैसे सितारे भी हैं। 

इंडिया टीवी का ये खास एपिसोड आज रात 10 बजे और कल सुबह 10 बजे प्रसारित होगा। जरूर देखिएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन