1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं ऐसी फिल्म नहीं करना चाहता, जिसे देखकर आराध्या असहज महसूस करे: अभिषेक बच्चन

मैं ऐसी फिल्म नहीं करना चाहता, जिसे देखकर आराध्या असहज महसूस करे: अभिषेक बच्चन

 Published : Sep 22, 2018 07:43 pm IST,  Updated : Sep 22, 2018 07:43 pm IST

अभिषेक बच्चन का कहना है कि वह ऐसी कोई भी फिल्म नहीं करना चाहते, जिसे देखकर उनकी बेटी आराध्या असहज महसूस करे।

Abhishek Bachchan, Aaradhya Bachchan- India TV Hindi
Abhishek Bachchan, Aaradhya Bachchan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'मनमर्जियां' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के मामले में यह फिल्म पिछड़ गई है। इस फिल्म से अभिषेक ने दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनका कहना है कि वह ऐसी कोई भी फिल्म नहीं करना चाहते, जिसे देखकर उनकी बेटी आराध्या असहज महसूस करे।

अभिषेक ने कहा, ‘‘अब मैं अपने पेशेवर करियर में जो भी काम चुनूंगा उसे आराध्या को ध्यान में रखते हुए ही चुनूंगा। वर्तमान में मैं ऐसी किसी फिल्म में काम करना पसंद नहीं करूंगा जिसे देख कर आराध्या असहज महसूस करे।’’

अभिषेक ने यहां शुक्रवार को जागरण सिनेमा समिट में संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की स्पष्ट राय है कि वे कभी अपनी बेटी पर अपनी पसंद का करियर चुनने का दबाव नहीं डालेंगे और उसके फैसले का समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘पेरेंट्स के तौर पर आप अपने बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं। वह क्या करना करती है, वह पूरी तरह से उसकी पसंद होगी। हम कभी उस पर दबाव नहीं डालेंगे कि हम उससे क्या चाहते हैं। वह जो भी करेगी वह उस पर गर्व करेंगे।

Also Read:

इटली में ईशा अंबानी की सगाई में निक संग पहुंचीं प्रियंका, जाह्नवी कपूर का भी दिखा स्टाइलिश अंदाज

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को था स्टेज 0 ब्रेस्ट कैंसर, करवाई सर्जरी

Oscar 2019: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित आसामी फिल्म 'विलेज रॉकस्टार' को मिली ऑस्कर में एंट्री

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन