1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म को अभिषेक ने बताया अपनी ड्रीम फिल्म

इस फिल्म को अभिषेक ने बताया अपनी ड्रीम फिल्म

 Published : May 27, 2016 12:35 pm IST,  Updated : May 27, 2016 12:35 pm IST

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' के प्रमोशन में वंयसेत हैं। हाल ही में एक प्रमोशन इवेंट के दौरान अभिषेक के बारे में एक खास बात सामने आई है।

abhi- India TV Hindi
abhi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' के प्रमोशन में वंयसेत हैं। हाल ही में एक प्रमोशन इवेंट के दौरान अभिषेक के बारे में एक खास बात सामने आई है। दरअसल उन्होंने कहा है कि वह हिन्दी फिल्मों के दीवाने हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है, वह फिल्में देखना नहीं भूलते। अभिषेक जल्द ही हाउसफुल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘हाउसफुल-3’ में लोगों को गुदगुदाते हुए दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़े:- अभिषेक बच्चन को ये चीजे पहुंचाती हैं बेहद तकलीफ

फिल्म के प्रचार के लिए नई दिल्ली पहुंचे अभिषेक बच्चन ने बताया, "मैं फिल्में देखने का शौकीन हूं। जब भी मौका मिलता है, मैं फिल्में देखने में लग जाता हूं।" उनसे जब उनकी ड्रीम फिल्म के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा, "मेरी ड्रीम फिल्म 'कभी खुशी, कभी गम,' है। मैं इसके पार्ट या फिर रीमेक में काम करना चाहूंगा। यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।“

वर्ष 2001 में आई इस फिल्म में अभिषेक के माता-पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इनके अलावा फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रितिक रोशन और करीना कपूर खान भी अह्म किरदारों में दिखे थे।

अभिषेक फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' को लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, लिसा हेडन, नरगिस फाखरी और जैकलिन फर्नांडीज मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। अभिषेक पहली बार हाउसफुल की श्रृखंला में बनी फिल्म में नजर आ रहे हैं। जबकि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख इससे पहले आई दोनों ही फिल्मों में दर्शकों को हंसाते हुए दिखे थे। यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन