1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके कहा मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके कहा मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें

 Published : Sep 07, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 01:34 pm IST

अभिषेक और उनके पिता अमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

अभिषेक बच्चन- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन Image Source : INSTAGRAM/ABHISHEKBACHCHAN

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सभी से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस महामारी में एहतियात के तौर पर मास्क पहनें, और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अभिनेता ने ट्वीट किया, "सभी लोग, कृपया सुरक्षित रहें, ख्याल रखें। कृपया मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।"

अभिषेक और उनके पिता अमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

जबकि अमिताभ बच्चन इस वायरस से 2 अगस्त को ठीक हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, वहीं अभिषेक बच्चन दूसरे सप्ताह में ठीक हुए थे।

अभिषेक बच्चन ने काम पर वापिस जाने के लिए कराया हेयरकट, ऋतिक रोशन बोले-'क्या बात'

अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्हें काम को घर ले जाना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक कलाकार के तौर पर आप शूट खत्म होते ही धीरे-धीरे प्रोजेक्ट से डिस्कनेक्ट हो जाते हैं। आंशिक रूप से ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपके पास समय कम होता है। आप अगली परियोजना में प्रवेश कर जाते हैं। कम से कम मेरे लिए मैं अपने काम को घर नहीं ले जाने की कोशिश करता हूं। कुछ बच जाते हैं, लेकिन ज्यादा नहीं।"

एक कलाकार के तौर पर उनके द्वारा निभाए गए किरदारों ने उन्हें खुद को विकसित करने में किस तरह मदद की है, इस पर अभिषेक ने कहा, "आप प्रत्येक किरदार से सीखते हैं जिसे आप निभाते हैं। मेरी पहली फिल्म के बाद से हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसे मैंने सीखा है या प्रत्येक भूमिका से आत्मसात किया है। यह सबसे सुखद है। कई बार जब जीवन में किसी विशेष परिस्थिति से सामना होता है, तो मुझे लगता है, 'वह किरदार ऐसे में क्या प्रतिक्रिया देता या काम करता'।"

अभिषेक को आखिरी बार 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' में देखा गया था, जो कि जुलाई में एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। उनकी आगामी फिल्म प्रोजेक्ट 'द बिग बुल' और 'लूडो' है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन