1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फन्ने खान की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, सहायक निर्देशिका हुई घायल

फन्ने खान की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, सहायक निर्देशिका हुई घायल

 Published : Nov 06, 2017 07:11 pm IST,  Updated : Nov 06, 2017 07:11 pm IST

दुर्घटना रविवार को हुई जब एक मोटरसाइकिल सवार ने सेट पर मौजूद सहायक निर्देशिका को टक्कर मार दी।

fanney khan - India TV Hindi
fanney khan Image Source : PTI

मुंबई: अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म 'फन्ने खान' की शूटिंग के दौरान फिल्म की एक सहायक निर्देशिका चोटिल हो गईं। यह दुर्घटना रविवार को हुई जब एक मोटरसाइकिल सवार ने सेट पर मौजूद सहायक निर्देशिका को टक्कर मार दी। 

फिल्म की निर्माण कंपनी क्रिअर्ज एंटरटेंमेंट की प्रेरणा अरोड़ा ने एक बयान में कहा, "कल एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारी फिल्म की एक सहायक निर्देशक मुंबई में शूटिंग के दौरान घायल हो गईं, जब शूटिंग के दौरान उनसे एक मोटरसाइकल की टक्कर हो गई।"

उन्होंने कहा, "उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह अब पूरी तरह से ठीक हैं और वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग पर लौटेंगी।" अरोड़ा ने कहा कि पुलिस कानून के मुताबिक घटना के जिम्मेदार मोटरसाइकिल सवार से निपट रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव भी हैं। इसका सह-निर्माण राकेश ओमप्रकाश मेहरा और निर्देशन अतुल मांजेरकर कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन