1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पाताल लोक' एक्टर अभिषेक बनर्जी को आई अपनी पहली सेलेरी की याद

'पाताल लोक' एक्टर अभिषेक बनर्जी को आई अपनी पहली सेलेरी की याद

 Published : Aug 29, 2020 05:48 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 05:48 pm IST

वेब सीरीज पाताल लोक एक्टर अभिषेक बनर्जी ने अपनी पहली सेलेरी को याद किया है। उन्हें रंग दे बसंती के लिए पहला पे चैक मिला था।

abhishek banerjee- India TV Hindi
अभिषेक बनर्जी Image Source : INSTAGRAM/NOWITSABHI

पहला वेतन हमेशा खास होती है और अभिनेता अभिषेक बनर्जी का भी पहले वेतन का चेक मिलने से जुड़ीं कुछ खास यादें हैं। अभिषेक अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता की बदौलत एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं। उन्होंने 'स्त्री', 'बाला', 'ड्रीम गर्ल' और वेब सीरीज 'पाताल लोक' में विविध तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर 'रंग दे बसंती' में काम करने के दौरान साल 2006 पहला वेतन चेक हासिल किया था।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे याद है 'रंग दे बसंती' के लिए मुझे 1500 रुपये की मेरी पहली वेतन की चेक मिली थी। यह उस समय मेरे लिए बहुत बड़ी रकम थी। मुझे अभी भी याद है कि मैंने एक मंदिर में 500 रुपये दिए थे और बाकी 1000 रुपये का इस्तेमाल दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए किया था।"

अभिषेक ने आगे कहा, "मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से आया था और मेरे लिए फिल्म में महज चार से पांच घंटे काम करके 1500 रुपये कमाना किसी उपलब्धि से कम नहीं था। मैं सोचता था, 'वाह यह कमाई करना इतना आसान है'। लेकिन धीरे-धीरे मुझे पता चल गया कि यह कितना कठिन है। मैं उस अहसास को कभी नहीं भूल सकता, जब मुझे मेरे हाथ में 1500 रुपये मिले। यह खास था और यह हमेशा विशेष रहेगा।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन