1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की फिल्म 'पीके' में काम कर चुके एक्टर साई गुंडेवर का दिमाग के कैंसर की वजह से हुआ निधन

आमिर खान की फिल्म 'पीके' में काम कर चुके एक्टर साई गुंडेवर का दिमाग के कैंसर की वजह से हुआ निधन

 Published : May 14, 2020 06:49 pm IST,  Updated : May 14, 2020 08:06 pm IST

महज 42 साल के साई गुंडेवर करीब एक साल से दिमाग के कैंसर  से जूझ रहे थे। बीमारी के इलाज के लिए वे लॉस एंजेलिस भी गए।  लेकिन साई ये लड़ाई नहीं जीत पाए। 

एक्टर साई गुंडेवर का...- India TV Hindi
एक्टर साई गुंडेवर का दिमाग के कैंसर की वजह से हुआ निधन Image Source : SOCIAL MEDIA

बॉलीवुड के एक और एक्टर का कैंसर की वजह से निधन हो गया। इरफान खान, ऋषि कपूर और शफीक अंसारी के बाद अब 'पीके', 'बाज़ार' और 'रॉक ऑन' जैसी मशहूर फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता साई गुंडेवर ने भी इस दुनिया का अलविदा कह दिया है। महज 42 साल के साई गुंडेवर करीब एक साल से दिमाग के कैंसर  से जूझ रहे थे। बीमारी के इलाज के लिए वे लॉस एंजेलिस भी गए।  लेकिन साई ये लड़ाई नहीं जीत पाए। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट करके अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर किया है।

 ट्वीट करते हुए अनिल देशमुख ने लिखा है-  'पीके जैसे फ़िल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर साई प्रसाद गुंडेवार कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद  हार गए। उनके निधन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली एक्टर खो दिया है। भावभीनी श्रद्धांजलि।'

साई गुंडेवार का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर जिले में हुआ। शुरू से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। स्कूल और कॉलेज के समय से वो थियेटर का हिस्सा बनते थे। साई ने आस्ट्रेलिया से पढ़ाई की और लॉस एजेंलिस से साई ने एक्टिंग का कोर्स किया। साल 2007 में वह बॉलीवुड आए और उन्होंने रॉक ऑन और पीके जैसी मशहूर फ़िल्मों में काम किया। हालांकि उनके रोल छोटे ही रहे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन