1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री पायल घोष का दावा - अज्ञात हमलावरों ने की थी एसिड अटैक की कोशिश

अभिनेत्री पायल घोष का दावा - अज्ञात हमलावरों ने की थी एसिड अटैक की कोशिश

 Reported By: JP Singh
 Published : Sep 20, 2021 06:50 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 06:50 pm IST

अभिनेत्री की मानें तो उनके ऊपर तब हमला हुआ था जब वह मुंबई के अंधेरी में घर लौट रही थीं, इस दौरान वह कुछ दवाएं खरीदने के लिए घर से बाहर निकलीं थीं। 

Payal Ghosh- India TV Hindi
अभिनेत्री पायल घोष का दावा - अज्ञात हमलावरों ने की थी एसिड अटैक की कोशिश Image Source : INSTAGRAM/PAYAL GHOSH

अभिनेत्री पायल घोष ने दावा किया है कि उन पर हमला किया गया है। सौभग्य से वह बच निकलीं लेकिन इस दौरान उन्हें चोटें आई। इस पूरे प्रकरण की वजह से अभिनेत्री को आघात लगा है।  अभिनेत्री की मानें तो उनके ऊपर तब हमला हुआ था जब वह मुंबई के अंधेरी में घर लौट रही थीं, इस दौरान वह कुछ दवाएं खरीदने के लिए घर से बाहर निकलीं थीं। वह अपनी कार में बैठने जा ही रही थीं कि नकाब पहने बदमाशों ने उन पर हमला करने की कोशिश की और उनका सामान छीन लिया।

 
अभिनेत्री की मानें तो उन बदमाशों के हाथ में एसिड भी था, मगर अभिनेत्री इस परिस्थिति से डरी नहीं और वह मजबूती से खड़ी रहीं। इस हाथापाई में उन्हें कुछ मामूली चोटें आईं हैं लेकिन इस घटना ने अभिनेत्री की शांति को भंग कर दिया है।

पायल का यह भी दावा है कि वह अपनी ड्राइविंग सीट पर बैठने वाली थी और कुछ लोगों ने आकर उन पर एसिड से हमला करने की कोशिश की, वह मदद के लिए चिल्लाई और यही कारण है कि वे भाग गए। अभिनेत्री का कहना है कि आए दिनों इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे माहौल में सुरक्षित महसूस करना मुश्किल हो रहा है।

बदमाशों ने कथित तौर पर अभिनेत्री की सिर पर रॉड से वार किया, लेकिन सौभाग्य से उनका सिर बच गया और रॉड का वार उनके हाथ पर जा लगा। पायल का यह भी दावा है कि हालांकि, वह उन बदमाशों का चेहरा नहीं देख सकीं लेकिन वह इसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करेंगी।

पायल घोष ने एक वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि वह अपने भाई के साथ जाकर इस मामले में एफआईआर करेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन