1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज करने को लेकर शिल्पा शेट्टी ने कही ये बात

'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज करने को लेकर शिल्पा शेट्टी ने कही ये बात

 Published : Sep 21, 2021 08:21 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 08:48 pm IST

रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट वापस आ रहा है और शिल्पा शेट्टी को शो की जज के रूप में नजर आएंगी।

 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की जज बनेंगी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी- India TV Hindi
 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की जज बनेंगी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी Image Source : SHILPA SHETTY

टैलेंट बेस रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट एक बार फिर से छोटे पर्दे पर लौट रहा है, और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को शो के जजों में से एक के रूप में घोषित किया गया है। इसे पहली बार सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। चैनल ने हाल ही में लोकप्रिय सुपरस्टार शिल्पा शेट्टी का एक प्रोमो जारी किया है जहां पर ऑडिशन की घोषणा की गई। शिल्पा शेट्टी इस भूमिका के लिए चैनल की पहली पसंद थीं। वह प्रोमो में भारत को विविध प्रतिभाओं से भरा देश होने के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

अनुपमा और अनुज कपाड़िया ने 'बचपन का प्यार' गाने को किया रीक्रिएट, दिखी क्यूट केमिस्ट्री

इंडियाज गॉट टैलेंट को जज करने के बारे में बात करते हुए, शिल्पा शेट्टी ने कहा, “इंडियाज गॉट टैलेंट एक ऐसा शो है जिसे मैंने वर्षों से बारीकी से देखा है। इसलिए स्वाभाविक रूप से, मैं शो के जज पैनल में शामिल होने के लिए रोमांचित हूं। भारत प्रतिभाओं से भरा देश है और मैं योग्य कलाकारों पर प्रकाश डालने वालों में से एक बनकर खुश हूं। यह पहली बार है जब मैं एक रियलिटी शो को जज कर रही हूं जो न केवल डांस पर बल्कि विविध प्रकार के कौशल पर आधारित है। 

KBC 13 में अमिताभ बच्चन ने कंटेंस्टेंट संग किया फ्लर्ट, कहा- प्रोड्यूसर जी कार्यक्रम बंद करो...

प्रोमो ने दर्शकों को रियलिटी शो में भाग लेने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए SonyLIV ऐप डाउनलोड करने के लिए भी आमंत्रित करता है। जहां ऑडिशन जल्द ही शुरू होने वाले हैं, वहीं शिल्पा शेट्टी एक बार फिर रियलिटी-शो जज की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्हें सुपर डांसर, नच बलिए और जरा नचके दिखा जैसे विभिन्न डांस रियलिटी शो में जज के रूप में देखा गया है। 

'केबीसी 13' की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला: आंखों में रोशनी नहीं मगर बुलंद हैं सपने

सोनी टीवी ने अभी तक इंडियाज गॉट टैलेंट के अन्य जजों और होस्ट के नामों की पुष्टि नहीं की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन