1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्शन सीन्स के लिए अदा शर्मा को पसंद है ऐसा करना

एक्शन सीन्स के लिए अदा शर्मा को पसंद है ऐसा करना

 Published : Feb 23, 2017 01:19 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 01:19 pm IST

अदा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कमांडो 2: दि ब्लैक मनी ट्रेल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल वह अपने सह-कलाकरों के साथ इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में काफी एक्शन सीन्स भी करती हुई दिखाई देंगी।

adah sharma- India TV Hindi
adah sharma

मुंबई: बॉलवुड अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कमांडो 2: दि ब्लैक मनी ट्रेल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल वह अपने सह-कलाकरों के साथ इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में काफी एक्शन सीन्स भी करती हुई दिखाई देंगी। हाल ही में अदा ने कहा कि ऊंची हील के जूते में फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों को करके बहुत आनंद आया।

इसे भी पढ़े:-

इस फिल्म में अदा एक एनकांउटर विशेषज्ञ की भूमिका को पर्दे पर उतारती हुई नजर आ रही हैं। अदा लैंगिक समानता की पक्षधर हैं। उनका मानना है कि एक पुरुष की तरह नायिका भी मारधाड़ वाले दृश्यों को प्रमाणिकता के साथ कर सकती हैं।

इस फिल्म में वह हैदराबाद की एक लड़की भावना का किरदार निभा रही हैं, जो मुखर है और बुरे लड़कों की पिटाई करती है। अदा ने कहा, "फिल्म में मेरा किरदार काफी झक्की तरह का है। एक छोटे शहर से आने के कारण वह पूरी दुनिया घूमना चाहती है। वह जो भी अपने दिमाग में आता है बिना सोचे ही बोल देती है। मैंने सही तरह से हैदराबादी लहजे के उच्चारण पर ज्यादा मेहनत की है।"

देवेन भोजानी के निर्देशन में बनी 'कमांडो 2: दि ब्लैक मनी ट्रेल' में अदा के अलावा विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और फ्रेडी दारूवाला भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किए गया है, जिसने दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। फिल्म 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन