1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता के जन्मदिन पर आदित्य चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म का किया ऐलान

पिता के जन्मदिन पर आदित्य चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म का किया ऐलान

 Written By: PTI
 Published : Sep 27, 2015 05:27 pm IST,  Updated : Sep 29, 2015 11:04 am IST

मुंबई: फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने अपने पिता यश चोपड़ा के जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म के नाम का ऐलान किया। आदित्य 'ब्रेफ्रिके: दोज हू डेयर टू लव' से एक बार फिर निर्देशकीय बागड़ोर

पिता के जन्मदिन पर...- India TV Hindi
पिता के जन्मदिन पर आदित्य चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म का किया ऐलान

मुंबई: फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने अपने पिता यश चोपड़ा के जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म के नाम का ऐलान किया। आदित्य 'ब्रेफ्रिके: दोज हू डेयर टू लव' से एक बार फिर निर्देशकीय बागड़ोर संभालने की घोषणा की है। कल देर रात दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा की 83 वीं जन्मदिवस के मौके पर इस खबर की घोषणा की गयी।

यश राज फिल्म्स की जारी एक विग्यप्ति में यहां बताया गया है कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के निर्देशक सात साल के बाद अपनी नयी फिल्म ब्रेफ्रिके: दोज हू डेयर टू लव से वापसी कर रहे हैं। आदित्य ने अंतिम बार शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा अभिनित फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' 2008 में निर्देशित की थी।

ये भी पढ़ें- यश चोपड़ा बर्थडे स्पेशल- 8 बेहतरीन डायलॉग उनकी फिल्म के

प्रोडक्शन हाउस ने अपने विग्यप्ति में इस फिल्म को शुरू करने के पीछे दिल को छू लेने वाली एक कहानी भी साझा की है जिसमें आदित्य अपने दिवंगत पिता के साथ काल्पनिक बातचीत कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन