नई दिल्ली: कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' को सोनू सूद के बाद एक्ट्रेस स्वाति सेमवाल ने भी छोड़ दिया है। फिल्म में वह सोनू सूद की पत्नी के रोल में थीं। उनका कहना है कि करियर के इस पड़ाव पर उनका यह फिल्म करना ठीक नहीं है।
Related Stories
उनका कहना है कि वह इस बात को लेकर असमंजस में थीं कि क्या अभिनेता सोनू सूद के फिल्म से बाहर होने के बाद उनकी भूमिका का अधिक महत्व रहेगा।
स्वाति मराठा सेना के कमांडर सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती के किरदार में नजर आने वाली थीं। सदाशिवराम भाऊ के किरदार को पहले सोनू सूद निभाने वाले थे, लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद यह किरदार जीशान अयूब निभा रहे हैं।
स्वाति ने मुंबई से आईएएनएस से कहा, "मैंने फिल्म छोड़ दी है। पहले मैं निश्चित नहीं थी, मेरे दिमाग में दो चीजें थीं लेकिन कुछ दिनों पहले मैंने अपनी टीम के साथ मीटिंग की और मैंने यह फिल्म छोड़ने का फैसला किया क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे करियर के इस पड़ाव पर यह किरदार निभाना ठीक नहीं होगा।"
उन्होंने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्म की टीम को उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में बता दिया था।
'मणिकर्णिका' 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी।
Also Read:
Sui Dhaaga Box Office Collection Day 1: पहले दिन फिल्म की औसत कमाई, क्रिकेट मैच का पड़ा असर
रणबीर कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने बनाया केक, तस्वीरें वायरल