नई दिल्ली: सुंदरता और आकर्षण के प्रतीक के तौर पर पहचानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि उन्हें अपने काम के लिए पहचाना जाना अधिक पसंद है। पूर्व मिस वल्र्ड ऐश्वर्या पांच साल बाद फिल्म 'जज्बा' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का लगता है कि मैं आकर्षक किरदारों के लिए ही उपयुक्त हूं पर ऐसा नहीं है।
ऐश्वर्या ने कहा, जब मैंने फिल्म 'इरूवर' से अपने करियर की शुरूआत की थी तो मुझे सच में लगता था कि मैं बतौर अभिनेत्री अपने आप को स्वतंत्र कर रही हूं। मैं मिस वल्र्ड बनने और मॉडलिंग करने के बाद फिल्मों में आई....यह स्पष्ट धारणा है कि ऐश्वर्या राय मतलब आकर्षक। लेकिन ऐसा नहीं है।
इसे भी पढ़े:- Jazbaa trailer launch: ऐश्वर्या की वजह से इरफान ने फिल्म को कहा हां
इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही संजय गुप्ता की फिल्म में ऐश्वर्या एक बच्ची की मां का किरदार निभा रही हैं। यह किरदार अनुराधा वर्मा से प्रेरित है।
मां और अभिनेत्री दोनों भूमिकाओं को पर्याप्त समय दे पाने के सवाल पर ऐश्वर्या ने कहा, मैं एक प्रतिबद्ध मां और अभिनेत्री हूं। जब मुझे लगा कि मैं दोनों भूमिकाएं संतुलित रूप से निभा पाउंगी तभी मैंने जज्बा में काम करने का निर्णय लिया।
फिल्म जज्बा में ऐश के साथ इरफान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इरफान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे।
देखिए फोटो गैलरी:- ऐश्वर्या राय बच्चन विविध फेस्टिवल में दिखी
फिल्म में अतुल कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ, चंदन रॉय सान्याल और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
अगली स्लाइड में देखें फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर:-