1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता की बर्थ एनिवर्सिरी पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर किया पोस्ट, लिखा खास मैसेज

पिता की बर्थ एनिवर्सिरी पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर किया पोस्ट, लिखा खास मैसेज

 Published : Nov 21, 2020 08:58 am IST,  Updated : Nov 21, 2020 08:58 am IST

कृष्णाराज राय का साल 2017 में मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया था। वो सालों से कैंसर से जूझ रहे थे।

Aishwarya Rai Bachchan remembers her dad- India TV Hindi
पिता की बर्थ एनिवर्सिरी पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर किया पोस्ट Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णाराज राय की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पिता को याद करते हुए उनकी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही उन्हें अपना गार्जिएन एंजल बताया है। 

अपने पिता की फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे डैडी- अज्जा। हमारे हमेशा मुस्कुराते हुए गार्जिएन एंजल। आपको ढेर सारा प्यार।" 

ऐश्वर्या राय ने शेयर की बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट

ऐश्वर्या के पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपने ससुर की फोटो शेयर करते हुए लिखा- "हैप्पी बर्थडे डैड। आपको याद करते हैं।"

जानकारी के अनुसार, कृष्णाराज राय का साल 2017 में मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया था। वो सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। वो आर्मी में बायोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत थे। 

ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन बर्थडे और एनिवर्सिरी जैसे खास मौके पर वो जरूर पोस्ट शेयर करती हैं। इससे पहले अपनी बेटी आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर भी उन्होंने फोटो शेयर करते हुए खास मैसेज लिखा था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन