1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन को विदेश में मिलेगा ये सम्मान

ऐश्वर्या राय बच्चन को विदेश में मिलेगा ये सम्मान

 Published : Jul 23, 2017 09:41 am IST,  Updated : Jul 23, 2017 09:42 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म फेस्टिवल में उनके विश्व सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। आईएफएफएम आस्ट्रेलिया में होने वाला भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा वार्षिक समारोह है।

aishwarya- India TV Hindi
aishwarya Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफएम) में उनके विश्व सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। आईएफएफएम आस्ट्रेलिया में होने वाला भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा वार्षिक समारोह है।

आईएफएफएम में भारतीय सिनेमा का जश्न मनाने के लिए आयोजित होने वाले विशेष सत्र 'सेलिब्रेटिंग इंडिया एट 70!' के दौरान ऐश्वर्या मेलबर्न के फेडरेशन चौक पर भारतीय ध्वज फहराएंगी। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला होंगी।

ऐश्वर्या को 11 अगस्त की रात वेस्टपैक आईएफएफए पुरस्कार समारोह में विक्टोरिया सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस समारोह के निदेशक मितू भौमिक लांगे ने एक बयान में कहा, "हमारे लिए इस बार अपनी चहेती अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का आईएफएफएम में स्वागत करना सम्मान की बात होगी। वह एक वैश्विक हस्ती हैं और आस्ट्रेलियाई दर्शकों में बेहद लोकप्रिय हैं..यह सभी भारतीयों के लिए एक सम्मान का क्षण होगा, जब वह मेलबर्न की हृदयस्थली पर भारती ध्वज फहराने वाली पहली भारतीय महिला बनेंगी।"

भौमिक ने कहा, "विश्व सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए सरकार द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा। हम सभी इस अनुभव के लिए बेकरार हैं।"

(इनपुट- आईएनएस)

अब सीता और शगुन करेंगी कॉमेडी

मेरी तरह वजन-घटाने और बढ़ाने का प्रयास न करें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन