1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अस्पताल में ऐश्वर्या के साथ हुआ कुछ ऐसा कि आंखों में आ गए आंसू

अस्पताल में ऐश्वर्या के साथ हुआ कुछ ऐसा कि आंखों में आ गए आंसू

 Published : Nov 22, 2017 12:14 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 12:14 pm IST

अस्पताल में ऐश्वर्या राय के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो रोने पर मजबूर हो गईं।

AISHWARYA CRYING- India TV Hindi
AISHWARYA CRYING

नई दिल्ली: हाल ही में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या का 6वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इसके बाद अभिनेत्री के स्वर्गीय पिता कृष्णराज राय का भी जन्मदिन था। इस मौके पर ऐश ने ये दिन एक एनजीओ के साथ मनाने का फैसला किया। इस इवेंट के दौरान ही ऐश्वर्या के साथ कुछ ऐसा हुआ जो वो रोने पर मजबूर हो गईं। दरअसल ऐश्वर्या की आंखों में ये आंसू फोटोग्राफर्स की वजह से आयए।

दरअसल, इवेंट में ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। इस मौके पर ऐश्वर्या ने 100 बच्चों की सर्जरी का खर्च उठाने का फैसला किया। इवेंट को एनजीओ और अस्पताल ने मिलकर आयोजित किया था। वहां ऐश बच्चों से मिली और उनकी सर्जरी का खर्चा उठाया। सब कुछ ठीक चल रहा था मगर तभी मीडिया फोटोग्राफर्स ऐश, उनकी मां वृंदा और आराध्या की तस्वीर लेने लगे। फोटो लेने के चक्कर में अफरा-तफरी मच गई।

AISHWARYA CRYING
AISHWARYA CRYING

ऐश्वर्या को गुस्सा आया, उन्होंने फोटोग्राफर्स को डांटते हुए कहा- प्लीज, आप लोग ये सब बंद कर दीजिए। आप लोगों को काम करना नहीं आता। यह किसी फिल्म की प्रीमियर नहीं है, एक हॉस्पिटल है। कृपया शांति बनाए रखिए, हम कहीं नहीं जा रहे हैं, यहीं खड़े हैं। यहां छोटे बच्चे हैं उनका ख्याल रखिए, ये कोई पब्लिक इवेंट नहीं है।

AISHWARYA CRYING
AISHWARYA CRYING

ऐश्वर्या के बार-बार मना करने के बाद भी कैमरापर्सन नहीं सुने और वो लगातार शोर करते हुए फोटो खींचते रहे। ऐश्वर्या की आंखों में आंसू आ गए और वो रोते हुए इवेंट से निकली। ऐसा पहली बार नहीं है जब ऐश को इन सब चीजों से गुजरना पड़ा है। इससे पहले अपने ससुर हरिवंश राय बच्चन के अंतिम संस्कार के लिए इलाहाबाद के संगम तट पर पहुंची ऐश्वर्या ने चिल्लाकर कहा था- गो मीडिया गो... लेकिन मीडिया फिर भी तस्वीरें लेती रही।

AISHWARYA CRYING
AISHWARYA CRYING

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन