1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अय्यारी' का प्रमोशनल सॉन्ग शूट करने 5000 छात्रों के बीच पहुंचे सिद्धार्थ और रकुल प्रीत

'अय्यारी' का प्रमोशनल सॉन्ग शूट करने 5000 छात्रों के बीच पहुंचे सिद्धार्थ और रकुल प्रीत

 Published : Jan 09, 2018 09:51 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 09:51 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अय्यारी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उनके साथ फिल्म में नजर आने वाले मनोज बाजपेयी और रकुल प्रीत भी अपनी इस फिल्म के प्रचार के लिए कई अलग अलग तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में फिल्म की टीम ने...

Aiyaary- India TV Hindi
Aiyaary

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अय्यारी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उनके साथ फिल्म में नजर आने वाले मनोज बाजपेयी और रकुल प्रीत भी अपनी इस फिल्म के प्रचार के लिए कई अलग अलग तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में फिल्म की टीम ने मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित पिल्लई कॉलेज में 'शुरू कर' नाम का गाना फिल्माया है। बता दें कि 'शुरू कर' नीरज पांडे की आगामी फिल्म 'अय्यारी' का एक प्रमोशनल गीत है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को 5000 छात्रों के बीच शूट किया गया था। जहां एक तरफ फिल्म के अन्य कलाकार प्रचार के लिए शहरों का दौरा कर रहे है वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह ने महाविद्यालय के वार्षिक मेले में अपने दमदार डांस के साथ इस जश्न में चार चांद लगा दिए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह को सभी छात्रों से शानदार प्रतिक्रियाएं हासिल हुई, इसी के साथ हर कोई फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए नजर आया। फिल्म के ट्रेलर को देशभर में खूब पसंद किया जा रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी द्वारा अभिनीत, 'अय्यारी' में अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, रकुल प्रीत सिंह, कुमुद मिश्रा, पूजा चोपड़ा, आदिल हुसैन और विक्रम गोखले प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जनवरी देशभर में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन