1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ की 'अय्यारी' देख Google भी हुआ आकर्षित, कर दिया ऐसा काम

मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ की 'अय्यारी' देख Google भी हुआ आकर्षित, कर दिया ऐसा काम

 Published : Jan 04, 2018 11:26 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 11:26 pm IST

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'अय्यारी' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। कुछ वक्त पहले ही जारी किए फिल्म के ट्रेलर ने न केवल फिल्म प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, बल्कि गूगल इंडिया का ध्यान भी अपनी तरफ...

Aiyaary- India TV Hindi
Aiyaary

मुंबई: फिल्मकार नीरज पांडे के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'अय्यारी' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। कुछ वक्त पहले ही जारी किए फिल्म के ट्रेलर ने न केवल फिल्म प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, बल्कि गूगल इंडिया का ध्यान भी अपनी तरफ आकर्षित किया है और यही वजह है कि गूगल इंडिया ने ‘अय्यारी’ का अर्थ अनोखे तरीके से पेश किया है। इसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिली थी, जहां मनोज बाजपेयी कहते हुए नजर आए, "आप लोग अय्यार हो, अय्यारी आती है आपको। गूगल करो तो मतलब भी बताएगा इसका।"

अय्यारी के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच गुरु-शिष्य के बंधन को दर्शाया गया है। अय्यारी के ट्रेलर ने बड़े पैमाने पर जनता का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, अब हर कोई इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है। जनता के अलावा, ट्रेलर ने रक्षा मंत्रालय का ध्यान भी आकर्षित किया था और अब गूगल को भी अपनी तरफ कर लिया है।

‘अय्यारी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, पूजा चोपड़ा, राकुलप्रीत, अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' प्लान सी स्टूडियोज और जयंतलाल गड़ा (पेन) द्वारा प्रस्तुत है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी, 2018 को देशभर में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन