1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तानाजी' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो, फैंस का यूं जताया आभार

'तानाजी' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो, फैंस का यूं जताया आभार

 Published : Jan 11, 2020 09:19 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 09:19 pm IST

'तानाजी' 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो चुकी है। ओपनिंड डे कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन ही 15.10 करोड़ कमा लिए हैं।

Ajay Devgn- India TV Hindi
'तानाजी' में अजय देवगन

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज हो गई है। इसमें अजय के अलावा काजोल, शरद केलकर समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। इस मूवी को ओपनिंड डे पर ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल गया है। ऐसे में एक्टर ने वीडियो के जरिए फैंस का आभार व्यक्त किया है। 

अजय देवगन ने वीडियो में कहा, 'नमस्कार, मैं हूं अजय देवगन और जो प्यार आपने तानाजी को दिया है, उसके लिए मैं दिल से आप लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। ज्यादा से ज्यादा हिंदुस्तानी, जो यहां और बाहर रहते हों, मैं चाहूंगा कि वो तानाजी मालुसरे का त्याग जरूर देखें और दुनिया को बताएं। थैंक्यू सो मच.. तानाजी यूनाइट्स इंडिया...।'

'तानाजी' 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो चुकी है। ओपनिंड डे कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन ही 15.10 करोड़ कमा लिए हैं। इस मूवी के साथ ही दीपिका पादुकोण की 'छपाक' भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों में क्लैश देखने को मिल रहा है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन