मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि क्रिकेट और फिल्म भारतीय धर्म को एकजुट करती है।
Related Stories
अजय ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "क्रिकेट और फिल्में..हमारे देश के धर्म को एकजुट करती हैं।"
Jawaani Jaaneman Trailer: सैफ अली खान का स्वैग, तब्बू का टशन और आलिया एफ का सरप्राइज
इस तस्वीर को अब तक 765 बार रीट्वीट किया जा चुका है, वहीं इसे 5.1 लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर इस फोटो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं।
बता दें कि 50 वर्षीय अभिनेता अजय फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वारियर' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसमें वे अपनी पत्नी काजोल के साथ लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को दीपिका पादुकोण की मूवी 'छपाक' के साथ रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों में जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा।