1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन ने शेयर किया अगली फिल्म का पोस्टर, अब बनेंगे तानाजी मालुसरे

अजय देवगन ने शेयर किया अगली फिल्म का पोस्टर, अब बनेंगे तानाजी मालुसरे

 Published : Jul 21, 2017 09:53 am IST,  Updated : Jul 21, 2017 09:53 am IST

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अपनी इस फिल्म के अलावा अजय अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल अब जल्द ही ऐतिहासिक फिल्म...

taanaji- India TV Hindi
taanaji

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अपनी इस फिल्म के अलावा अजय अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल अब जल्द ही ऐतिहासिक फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उन्हें सूबेदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। बता दें कि तानाजी मालुसरे 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी की सेना में सैन्य नेता थे। अजय ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था।

ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पहली झलकी में अजय मराठी योद्धा के अवतार में युद्धभूमि में नजर आ रहे हैं। अजय ने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि तानाजी भारतीय इतिहास के गुमनाम योद्धाओं में से एक हैं। फिल्म में तानाजी अपने राजा छत्रपति शिवाजी, अपनी मिट्टी और लोगों के लिए लड़ते हैं।

यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी। राउत को 'लोकमान्य: एक युगपुरुष' के निर्देशन के लिए पहचाना जाता है। अपनी फिल्मों के अलावा अजय को रोहित शेट्टी के निर्देशन बनी आगामी कॉमेडी फिल्म गोलमाल श्रृंखला की चौथी फिल्म 'गोलमाल अगेन' में काम करते हुए जाएगा। (इच्छा जाहिर करने के अगले ही दिन सनी लियोन बनीं बेटी की मां)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन