1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय ने पिता वीरू देवगन की पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मैं आपको हमेशा अपने साथ महसूस कर सकता हूं

अजय ने पिता वीरू देवगन की पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मैं आपको हमेशा अपने साथ महसूस कर सकता हूं

 Published : May 27, 2020 02:09 pm IST,  Updated : May 27, 2020 02:09 pm IST

अजय देवगन ने पिता वीरू देवगन की पहली पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

ajay devgn- India TV Hindi
अजय देवगन औप वीरू देवगन Image Source : INSTAGRAM/AJAY DEVGN

अजय देवगन के पिता 27 मई 2019 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। उनकी पहली पुण्यतिथि पर अजय ने एक वीडियो शेयर किया है। वीरू देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोरियोग्राफर थे। पिता के साथ कुछ यादें शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा- डियर डैड आपको गए हुए 1 साल हो गया है। हालांकि हैं आपको हमेशा अपने साथ महसूस कर सकता हूं।शांत, देखभाल, सुरक्षात्मक; आपकी उपस्थिति हमेशा के लिए आश्वस्त है।

अजय देवगन अपने पिता के बेहद करीबी थे और उन्हें अपना गुरु मानते थे। वह अपने बॉलीवुड करियर का श्रेय भी पिता को देते हैं क्योंकि वीरू देवगन चाहते थे कि वह अजय सुपरस्टार बनें। उन्होंने अजय को बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही फिल्मों के लिए तैयार करना शुरू कर दिया था।

अजय देवगन ने 80 से ज्यादा फिल्मों में स्टंट कोरियोग्राफ/ डायरेक्ट किए थे। उन्होंने दिलवाले, शहंशाह, हिंदुस्तान की कसम जैसी कई फिल्मों में स्टंट डायरेक्ट किए थे। उन्होंने 1992 में आई फिल्म फूल और कांटे के लिए बेस्ट एक्शन डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया था।

पुण्यतिथि: वीरू देवगन थे शानदार स्टंट डायरेक्टर, बेटे अजय को इस तरह बनाया स्टार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन