1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Taanaji की शूटिंग की तैयारियों में जुटे अजय देवगन, मराठा इतिहास के बारे में उन्हें जानने को मिली खास बात

Taanaji की शूटिंग की तैयारियों में जुटे अजय देवगन, मराठा इतिहास के बारे में उन्हें जानने को मिली खास बात

 Written By: IANS
 Published : Oct 13, 2019 07:31 pm IST,  Updated : Oct 13, 2019 07:36 pm IST

'तानाजी' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल भी हैं।

Ajay Devgn in Taanaji Film- India TV Hindi
Ajay Devgn in Taanaji Film

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी' के लिए शूटिंग की तैयारी करते वक्त शानदार मराठी इतिहास के बारे में काफी कुछ जानने को मिला है। 

अजय ने रविवार को ट्विटर पर प्रसाद ओक द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक मराठी फिल्म 'हिरकणी' के ट्रेलर को साझा किया और इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, " 'तानाजी' की तैयारी करते वक्त मैंने मराठा के शानदार इतिहास के बारे में काफी कुछ जानकारी हासिल की। मैंने मातृत्व की इस बहादुर कहानी के बारे में भी सुना है। 'हिरकणी' के ट्रेलर को साझा करते हुए मुझे बेहद खुशी हुई।"

'तानाजी' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल भी हैं।

17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय इतिहास के विस्मृत योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के अगुवा तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित है।

Also Read:

Sheer Qorma First Look Poster: एक-दूसरे के इश्क में डूबी नज़र आईं स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: कोएना मित्रा 'साकी साकी' गाने पर करेंगी डांस, नवाजुद्दीन 'मोतीचूर..' को करेंगे प्रमोट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन