1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खत्म हुई अक्षय-भूमि की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की शूटिंग, सामने आया पहला लुक

खत्म हुई अक्षय-भूमि की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की शूटिंग, सामने आया पहला लुक

 Published : Feb 21, 2017 02:26 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 03:36 pm IST

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस फिल्म शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। अक्षय ने खुद अपने प्रशंसकों के साथ खबर को शेयर किया है।

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस फिल्म शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। अक्षय ने खुद अपने प्रशंसकों के साथ खबर को शेयर किया है। उन्होंने अपनी इस फिलम का पहला लुक अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अक्षय अपनी इस फिल्म की कहानी को एक अनोखी प्रेम कहानी मानते हैं।

इसे भी पढ़े:-

अक्षय ने सह-अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की शूटिंग पूरी करने के साथ फिल्म की एक तस्वीर आप लोगों के साथ शेयर कर रहा हूं, केशव और जया की अनोखी प्रेम कहानी 2 जून को आपके लिए हाजिर होगी।" तस्वीर में अक्षय लाल पगड़ी लगाए पीले रंग का सूट और गले में नोटों की माला पहने हुए दूल्हा बने नजर आ रहे हैं। जबकि भूमि लाल रंग का दुल्हन का जोड़ा पहने हुए दिखाई दे रही हैं।

इस फिल्म की शूटिंग भोपाल, नर्मदा और होशंगाबाद में की गई है। फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए स्वच्छ भारत अभियान से काफी मिलती-जुलती है। फिल्म में अक्षय और भूमि के अलावा अनुपम खेर भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

भूमि को इससे पहले 'दम लगा के हईशा' में देखा गया था, यह उनकी दूसरी फिल्म है। वहीं दूसरी यह अक्षय इस फिल्म के अलावा 'पैडमैन' और '2.0' में भी दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन