1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सीएम उद्धव ठाकरे ने की रोहित शेट्टी से मुलाकात, 'सूर्यवंशी' की रिलीज टालने पर की तारीफ

सीएम उद्धव ठाकरे ने की रोहित शेट्टी से मुलाकात, 'सूर्यवंशी' की रिलीज टालने पर की तारीफ

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Apr 05, 2021 11:05 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 11:05 pm IST

महाराष्ट्र की मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। 

rohit shetty- India TV Hindi
सीएम उद्धव ठाकरे ने की रोहित शेट्टी से मुलाकात Image Source : TWITTER

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत पुलिस-एक्शन ड्रामा 'सूर्यवंशी' पहले से तय शेड्यूल के अनुसार 30 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। महाराष्ट्र की मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण इस फिल्म की रिलीज तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की टीम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "टीम 'सूर्यवंशी' ने फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ एक चर्चा की थी। बैठक में उद्धव ठाकरे ने रोहित शेट्टी की सराहना की, क्योंकि उन्होंने राज्य में वर्तमान कोविड की स्थिति के कारण सूर्यवंशी को स्थगित करके बहादुर और कठिन निर्णय लिया है।"

अक्षय कुमार से विक्की कौशल तक, कोरोना वायरस की दूसरी लहर का शिकार हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स, पढ़ें पूरी लिस्ट

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने भी सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दी गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, "स्पष्ट हो चुका है। सूर्यवंशी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।"

'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे हुईं कोरोना संक्रमित

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब महाराष्ट्र सरकार की ओर से कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि 5 अप्रैल से सिनेमा हॉल अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी विशेष भूमिकाओं में हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन