Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोल्ड: Trailer, Latest News, Songs और Cast अक्षय कुमार की फिल्म Gold की पूरी खबर पढ़िए यहां

गोल्ड: Trailer, Latest News, Songs और Cast अक्षय कुमार की फिल्म Gold की पूरी खबर पढ़िए यहां

Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Aug 07, 2018 04:15 pm IST, Updated : Aug 07, 2018 04:15 pm IST

'गोल्ड' अक्षय कुमार की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे 'तलाश' फेम डायरेक्टर रीमा कागती ने निर्देशित किया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत यह फिल्म प्रोड्यूस हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह, अमित साध और सनी कौशल जैसे सितारे हैं।

Gold: Trailer, Latest News, Songs, Cast; Everything you need to know about Akshay Kumar, Mouni Roy-s- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE Gold: Trailer, Latest News, Songs, Cast; Everything you need to know about Akshay Kumar, Mouni Roy-starrer

नई दिल्ली: 'गोल्डअक्षय कुमार की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे 'तलाश' फेम डायरेक्टर रीमा कागती ने निर्देशित किया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत यह फिल्म प्रोड्यूस हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह, अमित साध और सनी कौशल जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 2016 में ही अनाउंस कर दी गई थी। गोल्ड फिल्म अर्जुन अवॉर्ड के विनर और पूर्व नेशनल हॉकी टीम के कैप्टन संदीप सिंह पर आधारित है।

गोल्ड की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है, यह फिल्म उस जीत की है जब स्वतंत्र भारत ने अपना पहला ओलंपिक का गोल्ड मेडल जीता था। सन 1948 के कॉमनवेल्थ गेम में जो लंदन में हुआ था। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का क्लैश जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते से है।

अक्षय कुमार इस फिल्म में बंगाली अवतार में नजर आएंगे। अक्षय का एक बीटीएस वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें ये दिखाया गया है कि अक्षय कुमार कैसे बेंगाली जेंटलमैन में कन्वर्ट हुए।

गोल्ड रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आपके मन में इस फिल्म के बारे में जानने की काफी उत्सुकता होगी तो आइए हम आपको अक्षय कुमार और मौनी रॉय की इस फिल्म के बारे में सारी जानकारियां देते हैं।

Gold Cast

अक्षय कुमार- तपन दास

मौनी रॉय- मोनोबिना दास (तपन दास की पत्नी)

कुणाल कपूर- सम्राट

अमित साध- रघुबीर प्रताप सिंह

विनीत कुमार सिंह- इम्तियाज़ शाह

सनी कौशल- हिम्मत सिंह

इनके अलावा फिल्म में निकिता दत्त और अब्दुल कादिर आमीन जैसे सितारे भी हैं।

Gold Director

रीमा कागती

Gold Producer

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी (एक्सेल एंटरटेनमेंट)

Gold Music Director

सचिन-जिगर, अर्को पर्वो मुखर्जी और तनिष्क बागची

Gold Release Date

15th अगस्त 2018

Gold Posters

गोल्ड मेकर्स ने फिल्म के कई पोस्टर एक के बाद एक रिलीज किए हैं।

Gold Teaser

जब गोल्ड का टीजर रिलीज हुआ था उस वक्त यह लोगों को काफी पसंद आया था, क्योंकि पहले उसमें इंग्लैंड का राष्ट्रगान बजता है और हमें खड़े होने की अपील की जाती है।

Gold Trailer

गोल्ड का ट्रेलर रणबीर कपूर की फिल्म संजू के साथ 29 जून को रिलीज किया गया था। ट्रेलर को भी खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Gold Trailer Review

गोल्ड ट्रेलर का रिव्यू आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

Gold Songs

अब तक गोल्ड फिल्म के 4 गाने रिलीज हो चुके हैं। नैनों ने बांधी, चढ़ गई है, घर लाएंगे गोल्ड और मोनोबिना। यह गाना आज ही रिलीज हुआ है।

'मैं बेवकूफ होऊंगा अगर मैं अपनी बायोपिक बनवाऊंगा'

हाल ही में अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या आप अपनी जिंदगी पर बायोपिक कभी बनवाएंगे। इस पर अक्षय कुमार ने कहा कि इस देश में और हमारे इतिहास में कई रियल हीरो हैं उनकी जिंदगी पर बायोपिक बननी चाहिए, ना कि रील हीरो की। अरुणाचलम मुरुगनाथन पर हमने पैडमैन बनाई और अब तपन दास पर गोल्ड बना रहे हैं। मैं बेवखूप ही होऊंगा अगर मैं इन्हें छोड़कर अपनी जिंदगी पर बायोपिक बनवाऊं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

यहां देखिए कैसे अक्षय कुमार बने तपन दास

अक्षय कुमार ने एक बीटीएस वीडियो शेयर करके बताया कि वो कैसे तपन दास के कैरेक्टर में ढले थे।

सत्यमेव जयते vs गोल्ड: जॉन अब्राहम ने अक्षय कुमार से क्लैश पर कही ये बात

अभिनेता जॉन अब्राहम ने गोल्ड से क्लैश पर कहा कि अक्षय मेरा दोस्त है, दोनों ही फिल्में अच्छा करेंगी, एक दिन दो फिल्मों के रिलीज होने में कोई दिक्कत नहीं है।

अक्षय कुमार से जब ये पूछा गया तो उन्होंने जॉन पर भड़कते हुए कहा, हां मैं, सलमान, आमिर सब दोस्त हैं, सब एक दूसरे के साथ फिल्म रिलीज करेंगे क्योंकि हम दोस्त हैं। पढ़िए पूरी खबर...

देखिए अक्षय कुमार और मौनी रॉय के गोल्ड प्रमोशन की तस्वीरें

Gold: Trailer, Latest News, Songs, Cast; Everything you need to know about Akshay Kumar, Mouni Roy-s
Gold: Trailer, Latest News, Songs, Cast; Everything you need to know about Akshay Kumar, Mouni Roy-starrer
Gold: Trailer, Latest News, Songs, Cast; Everything you need to know about Akshay Kumar, Mouni Roy-s
Gold: Trailer, Latest News, Songs, Cast; Everything you need to know about Akshay Kumar, Mouni Roy-starrer
Gold: Trailer, Latest News, Songs, Cast; Everything you need to know about Akshay Kumar, Mouni Roy-starrer
Gold: Trailer, Latest News, Songs, Cast; Everything you need to know about Akshay Kumar, Mouni Roy-starrer
Gold: Trailer, Latest News, Songs, Cast; Everything you need to know about Akshay Kumar, Mouni Roy-starrer
Gold: Trailer, Latest News, Songs, Cast; Everything you need to know about Akshay Kumar, Mouni Roy-starrer

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement