नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर देखकर आपको भारतीय होने पर गर्व हो जाएगा। पहले आप टीजर देखिए फिर हम आपको इसके बारे में बताएंगे।
Related Stories
टीजर की शुरुआत में लिखा आता है ये नेशनल एंथम है इसलिए खड़े हो जाएं, लेकिन सामने इंग्लैंड का झंडा आता है और उनका राष्ट्रीय गान आता है। इसे देखकर हमें अजीब लगता है। आगे लिखा आता है, आप इसे देखकर कैसा महसूस कर रहे हैं, पिछले 200 सालों तक हम अंग्रेजों के राष्ट्रीय गान के लिए खड़े होते आए हैं, जब तक कि एक अकेले आदमी ने ख्वाब ने अंग्रेजों को हमारे राष्ट्रीय गान पर खड़े होने पर मजबूर नहीं कर दिया।
इस जबरदस्त मैसेज के साथ अक्षय कुमार अभिनीत गोल्ड का पहला टीजर फरहान अख्तर ने रिलीज किया है। इस फिल्म में 1933 से 1948 के बीच के दौर में देश में नेशनल गेम हॉकी की स्थिति को दिखाया गया है। यह कहानी पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जीवन पर आधारित हैं जिन्होंने देश को हॉकी में पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।
यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में टीवी की नागिन मौनी रॉय अक्षय की पत्नी के रोल में हैं।