1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जॉली एलएलबी 2' में इस लुक में दिखेंगे अक्षय कुमार

'जॉली एलएलबी 2' में इस लुक में दिखेंगे अक्षय कुमार

 Published : Jul 19, 2016 11:15 am IST,  Updated : Jul 19, 2016 11:16 am IST

अक्षय कुमार पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'रुस्तम' की शूटिंग में व्यस्त थे। अब वह 2013 की लोकप्रिय कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म 'जॉली एलएलबी' की अगली कड़ी से जुड़ गए हैं।

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'रुस्तम' की शूटिंग में व्यस्त थे। अब वह 2013 की लोकप्रिय कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म 'जॉली एलएलबी' की अगली कड़ी से जुड़ गए हैं। इस फिल्म में वह वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अक्षय ने फिल्म में ट्विटर पर अपना लुक शेयर किया है। एक हास्यचित्र के माध्यम से अभिनेता को सोमवार को अपने लुक के बारे में पता चला। चित्र में अक्षय चिंताग्रस्त मुद्रा में दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "नए फिल्म के लिए नए लुक के साथ नया दिन। 'जॉली एलएलबी 2'! यह है जजमेंट डे 10 फरवरी, 2017!"

इसे भी पढ़े:-

अक्षय को वकील की पोशाक पहने हुए देखा गया है, जिसमें मूंछों के साथ उनके माथे पर एक लाल टीका है। अगला सीक्वल कथित तौर पर लखनऊ और वाराणसी में शूट की जाएगी। 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' के निर्देशक सुभाष कपूर हैं। यह एक संघर्षरत वकील की कहानी है। जो एक हिट एंड रन मामले में पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ता है।

इसकी पिछली फिल्म में अरशद वारसी ने वकील का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी भूमिका को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उनके साथ बोमन इरानी भी मुख्य किरदार में दिखे थे।

अक्षय कुमार फिलहाल नीरज पांडे के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'रुस्तम' की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय एक नेवी ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाए देंगी। फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के लिए अक्षय को बॉलीवुड से काफी बधाईयां मिल रही हैं। अक्षय के फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म की रिलीज को इंतजार कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन