1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खिलाड़ी अक्षय कुमार को न्यूयॉर्क में मिला सम्मान

खिलाड़ी अक्षय कुमार को न्यूयॉर्क में मिला सम्मान

 Published : Jul 11, 2016 08:57 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 08:57 pm IST

अक्षय कुमार पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'रुस्तम' को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। अक्षय हाल ही में अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिताकर वापस लौटे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है...

akki- India TV Hindi
akki

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'रुस्तम' को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। अक्षय हाल ही में अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिताकर वापस लौटे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह न्यूयॉर्क में एक पारसी समुदाय द्वारा दिए गए उपहार 'फरवहर' से सम्मानित किए गए हैं। इस तस्वीर में वह अपने इसी उपहार को दिखा रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, "न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में पारसी समुदाय से फरवहर मिलने पर धन्य महसूस कर रहा हूं। 'रुस्तम' पर आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"

इसे भी पढ़े:- ...तो इसलिए सोनाक्षी की ‘अकीरा’ के लिए इतने बेताब हैं अक्षय

‘उड़ता पंजाब’ विवाद पर अक्षय ने चालाकी से दिए जवाब

अक्षय ने एक अन्य ट्वीट में अपने परिवार के साथ छुट्टियां खत्म होने का खुलासा भी किया। अक्षय ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी बेटी नितारा को बाहों में थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "सभी अच्छी चीजों की तरह ये छुट्टियां भी समाप्त हो रही हैं। अगली बार तक के लिए नन्हीं बच्ची सहित न्यूयॉर्क को अलविदा कर रहा हूं।"

टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी फिल्म रुस्तम में अक्षय एक नेवी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाए देंगी। फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन