1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिहं इज ब्लिंग ने कमाए 54 करोड़, बनी 2015 की दूसरी बड़ी वीकेंड ओपनर

सिहं इज ब्लिंग ने कमाए 54 करोड़, बनी 2015 की दूसरी बड़ी वीकेंड ओपनर

 Published : Oct 05, 2015 02:21 pm IST,  Updated : Oct 05, 2015 04:06 pm IST

नई दिल्ली- अक्षय कुमार, एमी जैक्सन और लारा दत्ता स्टारर सिहं इज ब्लिंग को ये पहला विकेंड शानदार रहा है। फिल्म ने पहले तीन दिनों में 54.44 करोड़ का नेट बिजनेस किया है जो की

अक्षय की सिहं इज...- India TV Hindi
अक्षय की सिहं इज ब्लिंग बनी 2015 की दूसरी बड़ी वीकेंड ओपनर

नई दिल्ली- अक्षय कुमार, एमी जैक्सन और लारा दत्ता स्टारर सिहं इज ब्लिंग को ये पहला विकेंड शानदार रहा है। फिल्म ने पहले तीन दिनों में 54.44 करोड़ का नेट बिजनेस किया है जो की सलमान खान की बजरंगी भाईजान के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिजनेस है। शुक्रवार की शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में शनिवार को अच्छी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन रविवार को पूरी वसूली हो गई। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कमाई की जानकारी देते हुए फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “सिंह इज ब्लिंग ने ओपनिंग वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया। रविवार शानदार था। शुक्र 20.67 करोड़, शनि 14.50 करोड़, शनि 19.27 करोड़, कुल- 54.44 करोड़”

Singh

ये भी पढ़ें- सलमान की प्रेम रतम धन पायो ने तोड़ा बजरंगी भाईजान, बाहुबली, ब्रदर्स का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रभु देवा की किसी भी फिल्म के लिए ये सर्वेश्रेष्ठ ओपिनिंग है। वहीं अगर दूसरी फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन की अगर बात करे तो सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान भारत में 102.6 करोड़ का नेट कलेक्शन के साथ पहले स्थान पर है। जॉन अब्राहम की ‘वेलकम बैक’ ने तीन दिनों में 52.08 करोड़ का बिजनेस किया था। अक्षय की ही ब्रदर्स ने 52.07 करोड़ की कमाई की थी।

वरुण धवन की 'एबीसीडी 2' तीन दिनों में 46.35 करोड़ के बिजनेस के साथ पांचवे स्थान पर है। एक बार फिर से खिलाड़ी कुमार की 'गब्बर इज बैक' ने 40 करोड़, कंगना रनाउत की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने 38.1 करोड़, रणवीर सिंह की 'दिल धड़कने दो' ने 37.05 करोड़ की नेट कमाई की थी पहले वीकेंड में।

अक्षय की एक्शन फिल्म बेबी ने 35.9 करोड़ तो वहीं सैफ अली खान की फैन्टम ने 33.18 करोड़ की कमाई की थी।

Akshay

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन