1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने फैन्स को उनका जन्मदिन मनाने के लिए कहा शुक्रिया, बोले- आप हैं तो मैं हूं

अक्षय कुमार ने फैन्स को उनका जन्मदिन मनाने के लिए कहा शुक्रिया, बोले- आप हैं तो मैं हूं

 Published : Sep 13, 2020 12:37 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 12:37 pm IST

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके फैन्स को उनका जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रिया कहा है।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM/AKSHAYKUMAR

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 9 सितंबर को 53साल के हो गए हैं। अक्षय इस समय अपनी आने वाली फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग स्कॉटलैंड में कर रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ वहीं बर्थडे सेलिब्रेट किया। अक्षय ने आज एक वीडियो शेयर करके फैन्स को उनका जन्मदिन मनाने और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा है।

अक्षय कुमार वीडियो में कहते हैं- सबसे पहले मैं चाहता हूं कि मैं आप सभी ने माफी मांगू क्योंकि तीन दिन बाद रिप्लाई कर रहा हूं। जैसे की आप सभी जानते हैं कि मैं इस समय स्कॉटलैंड में हूं, बेलबॉटम की शूटिंग कर रहा हूं और बीच में मेरा बर्थडे आ गया। अच्छा समय परिवार के साथ बिताने को मिल गया और मिल गया आप सभी का ढेर सारा ढेर सारा प्यार। मैं मेरे सारे अक्कियन को तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहूंगा। इस साल भी मुश्किल समय में आपने मेरा जन्मदिन इतने अच्छे से मनाया। मैं पढ़ रहा था, देख रहा था कोई फैन क्लब ने अनाज बांटा, किसी ने पेड़ लगाए, किसी ने ब्लड डोनेशन किया। मेरा एक फैन है रमेश जी जो सालों से नंगे पैर घूम रहे हैं। रमेश जी मैं आपसे दर्खास्त करुंगा रमेश जी चप्पल पहन लीजिए। नंगे पैर मत घूमिए, कोरोना का वक्त है, आपके परिवार पर असर पढ़ सकता है। कभी राजस्थान आया तो आपसे मुलाकात होगी। धन्यवाद। हमेशा की तरह मैं जैसा कहता हूं आप हैं तो मैं हूं। धन्यवाद।

अक्षय कुमार के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। साथ ही अक्षय की बेटी नितारा ने पिता के लिए अपने हाथों से बर्थडे कार्ड भी बनाया। ट्विंकल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- एक छोटा सेलिब्रेशन बड़े बर्थडे बॉय के लिए।

अक्षय कुमार के जन्मदिन पर बेलबॉटम के मेकर्स ने उनके फैन्स एक तोहफा दिया था। उन्होंने फिल्म ने अक्षय का रैट्रो लुक शेयर किया था। बेल बॉटम की टीम ने एक्टर को अनोखे अंदाज में  बर्थडे गिफ्ट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ।

एक्टर को निर्माता दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, कोरियोग्राफर गणेश अचार्य के साथ-साथ यूनिट में मौजूद हर एक शख्स ने प्यारे से संदेश साथ बेल बॉटम जींस दिया।  इस जींस में हर एक संदेश को यूनिट में मौजूद हर एक व्यक्ति ने अपने हाथों से लिखा है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन